वस्त्र मंत्रालय की वस्त्र समिति और एम/एस निसेनकेन क्वालिटी इवैल्युएशन सेंटर के मध्य समझौता

Ministry of Textiles signs MoUwith Ms Nissenken Quality Evaluation Centre, Japan to boost export of Textile and Apparel to Japanese market

प्रश्न-27 जनवरी‚ 2021 को वस्त्र मंत्रालय‚ भारत सरकार की वस्त्र समिति और किस देश के एम/एस निसेनकेन क्वालिटी इवैल्युएशन सेंटर के मध्य समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ था?
(a) ब्रिटेन
(b) दक्षिण अफ्रीका
(c) जापान
(d) अमेरिका
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 27 जनवरी‚ 2021 को वस्त्र मंत्रालय‚ भारत सरकार की वस्त्र समिति और जापान के एम/एस निसेनकेन क्वालिटी इवैल्युएशन सेंटर के मध्य एक औपचारिक समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ था।
  • इस समझौता-ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य परीक्षण‚ निरीक्षण और अनुरूपता मूल्यांकन‚ प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण‚ अनुसंधान एवं विकास और परामर्श के माध्यम से जापानी खरीददारों की आवश्यकता के दृष्टिगत गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु वस्त्र व्यापार और उद्योग को आवश्यक सहायता प्रदान करना है।
  • अन्य उद्देश्य- जापान के बाजारों में भारतीय वस्त्र और परिधान को बढ़ावा देना है।
  • दोनों संस्थानों के बीच आवश्यक तकनीकी सूचनाएं और दस्तावेजों को नियमित रूप से साझा करने पर सहमति बनी है।
  • दोनों संस्थानों के बीच मानक‚ गुणवत्ता आश्वासन मानदंड‚ परीक्षण पर आधारित संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं‚ उद्योग तक डाटा प्रसार हेतु उपयोगकर्ताओं के अनुकूल उपकरणों का विकास और दोनों देशों से कपड़ा मूल्य शृंखला (टीवीसी) के विभिन्न स्रोतों को मुहैया कराना जैसी गतिविधियां करने पर भी सहमति हुई है।
  • भारत और जापान के बीच वर्ष 2011 में एक व्यापक अर्जित भागीदारी समझौता (सीईपीए) हस्ताक्षरित हुआ था‚ जो शून्य शुल्क पर भारत से जापान में कपड़ों के आयात की सुविधा प्रदान करता है।
  • वर्ष 1963 में वस्त्र समिति का गठन संसद के एक अधिनियम के तहत किया गया था।
  • वस्त्र समिति के देशभर में 28 कार्यालय और 19 स्टेच ऑफ आर्ट प्रयोगशालाएं हैं‚ जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं।

लेखक− विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1692730