प्रश्न-28 जनवरी‚ 2021 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने किस कंपनी द्वारा इंडो गल्फ फर्टिलाइजर्स के अधिग्रहण हेतु मंजूरी प्रदान की?
(a) राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड
(b) नागार्जुन फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड
(c) इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
(d) मैक्लियोड रसेल इंडिया लिमिटेड
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 28 जनवरी‚ 2021 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आईआईपीएल) द्वारा इंडो गल्फ फर्टिलाइजर्स के अधिग्रहण हेतु मंजूरी प्रदान की।
- यह मंजूरी प्रतिस्पर्धा अधिनियम‚ 2002 की धारा 31 (1) के तहत प्रदान की गई है।
- प्रस्तावित संयोजन इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आईआईपीएल) द्वारा इंडो गल्फ फर्टिलाइजर्स (लक्षित कारोबार) के अधिग्रहण से संबंधित है‚ जो ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (जीआईएल/विक्रेता) का उर्वरक प्रभाग है।
- आईआईपीएल उवर्रकों विशेष रूप से फॉस्फेट उवर्रक और विशेष पादप पोषक तत्वों का उत्पादन‚ व्यापार और बिक्री का कारोबार करता है।
- जीआईएल विस्कोस स्टेपल फाइबर‚ क्लोरलकली‚ उर्वरक‚ कपड़ा और इंसुलेटर के उत्पादन कारोबार से जुड़ा है।
- यह अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से सीमेंट का भी उत्पादन करता है और वित्तीय सेवाएं भी प्रदान करता है।
- इंडो गल्फ फर्टिलाइजर्स यूरिया‚ अनुकूलित उर्वरकों‚ कृषि-इनपुट फसल सुरक्षा‚ संयंत्र और गिट्टी उर्वरा उत्पादों और विशेष उर्वरकों के निर्माण‚ व्यापार और बिक्री के कारोबार में संलग्न है।
लेखक− विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…https://www.cci.gov.in/sites/default/files/press_release/PR572020-21.pdf