वर्षांत समीक्षा 2016 आयुष मंत्रालय

Year End Review: Ministry of AYUSH

प्रश्न-आयुष मंत्रालय द्वारा पहले ‘राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस’ का आयोजन कब किया गया था?
(a) 28 अक्टूबर, 2016
(b )29 अक्टूबर, 2016
(c) 30 अक्टूबर, 2016
(d) 31 अक्टूबर, 2016
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 3 जनवरी, 2017 को आयुष मंत्रालय द्वारा वर्षांत समीक्षा, 2016 जारी की गई।
  • इससे संबंधित प्रमुख तथ्य इस प्रकार हैं-
  • 18-26 जून, 2016 के मध्य सप्ताह भर संयुक्त राष्ट्र के 191 सदस्य देशों द्वारा ‘द्वितीय अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस’ समारोह मनाया गया।
  • 21 जून, 2016 को कैपिटल कांप्लेक्स, चंडीगढ़ में द्वितीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बड़े पैमाने पर योग प्रदर्शन का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
  • 28 अक्टूबर, 2016 को आयुष मंत्रालय द्वारा पहला ‘राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस’ मनाया गया।
  • इस अवसर पर नई दिल्ली में ‘मधुमेह रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु आयुर्वेद’ विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई।
  • 29 सितंबर, 2014 को भारत सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय आयुष मिशन’ (NAM) अधिसूचित किया गया था।
  • 3-4 मार्च, 2016 को नई दिल्ली में पारंपरिक चिकित्सा पर भारत-अमेरिका कार्यशाला का आयोजन किया गया।
  • 9-10 अप्रैल, 2016 के मध्य विज्ञान भवन नई दिल्ली में ‘विश्व होम्योपैथी दिवस पर अंतरर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ का आयोजन ‘केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH) एवं ‘लीगा मेडीकोरम होम्योपैथिका इंटरनेशनलिस’ (LMHI) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
  • मई, 2016 में मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ परियोजना भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • अगस्त, 2016 में मंत्रालय ने म्यांमार के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्रालय के साथ पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • मंत्रालय द्वारा 8-10 नवंबर, 2016 के मध्य नई दिल्ली में ‘हर्बल दवाओं हेतु अंतरराष्ट्रीय सहयोग’ (IRCH) की 9वीं वार्षिक बैठक आयोजित की गई।
  • 1 दिसंबर, 2016 को योग को ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ के रूप में यूनेस्को (UNESCO) की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया।
  • 16 दिसंबर, 2016 को नई दिल्ली में मंत्रालय द्वारा छठीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के भाग के रूप में ‘ब्रिक्स उच्च स्तरीय पारंपरिक औषधीय ज्ञान पर बैठक’ का आयोजन किया गया।
  • वर्ष 2016-17 में मंत्रालय द्वारा दो राष्ट्रीय स्तर के आरोग्य मेले का आयोजन बंगलुरू एवं कोलकाता में किया गया।
  • 22 दिसंबर, 2016 को मंत्रालय द्वारा ‘नार्थ ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड होम्योपैथी’,शिलांग का उद्घाटन किया गया।
  • वर्ष 2016-17 में दो नए संस्थान प्रारंभ किए गए, जो हैं- अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली और नार्थ ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ फोक मेडिसीन (NEIFM) पासीघाट, अरुणाचल प्रदेश।
  • मंत्रालय द्वारा ‘अखिल भारतीय होम्योपैथी संस्थान, नरेला (दिल्ली), अखिल भारतीय यूनानी चिकित्सा संस्थान, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) और अखिल भारतीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, गोवा एवं पंचकुला (हरियाणा) में स्थापित किए जाने की योजना बनाई गई है।
  • राष्ट्रीय औषधीय पौध बोर्ड (NMPB) द्वारा सीडीएसी, हैदराबाद की भागीदारी में ऑनलाइन वर्चुअल प्लेटफॉर्म ‘www.e-charak.in’ और मोबाइल ऐप ‘ई चरक’ का शुभारंभ किया गया।
  • राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम द्वारा मधुमेह नियंत्रण हेतु आयुर्वेदिक फार्मूला ‘आयुष-82’ एवं मलेरिया उपचार हेतु ‘आयुष-64’ आयुर्वेदिक दवा को लाइसेंस प्रदान किया गया।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=156093