वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026

प्रश्न – वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में भारत के प्रदर्शन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. भारत के 70 प्रतियोगियों ने 63 कौशल श्रेणियों में भाग लिया।
  2. भारत ने छह रजत पदक और 20 उत्कृष्टता सम्मान प्राप्त किए।
  3. भारत ने 11 कौशल श्रेणियों में पहली बार भाग लिया।
  4. भारत शंघाई 2026 में 13वें और लियोन 2024 में 10वें स्थान पर रहा।
    उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2  (b) केवल 1, 2 और 3
    (c) केवल 2, 3 और 4 (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 22 से 27 सितंबर 2026 तक चीन के शंघाई में 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता आयोजित हुई।
  • इसका उद्घाटन 22 सितंबर को हुआ, जबकि 64 कौशल श्रेणियों की मुख्य प्रतियोगिताएँ 23 से 26 सितंबर तक चलीं।
  • वर्ल्डस्किल्स में युवा पेशेवर अपने तकनीकी और व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय मानकों पर करते हैं।
  • इसमें भारत ने अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा।
  • भारत के 70 प्रतियोगियों ने 63 कौशल श्रेणियों में भाग लिया; इनमें 14 महिला प्रतियोगी थीं।
  • वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में भारत 10वें स्थान पर रहा और उसे छह रजत पदक तथा 20 उत्कृष्टता सम्मान (Medals for Excellence) मिले।
  • इससे पहले वर्ल्डस्किल्स लियोन 2024 में भारत 13वें स्थान पर रहा था।
  • भारतीय रजत पदक विजेता – बेकरी में स्मृति नांबियार, डेंटल प्रोस्थेटिक्स में मोहम्मद सलाम, रिटेल सेल्स में सानिया जोशी, डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया डिजाइन में कोविद अजय गंगराडे, लॉजिस्टिक्स एवं फ्रेट फॉरवर्डिंग में मेहरुनिस्सा बेगम और इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में पार्थ वोहरा।
  • भारत ने इस संस्करण में 11 नई कौशल श्रेणियों में पहली बार भाग लिया।
  • इनमें डेंटल प्रोस्थेटिक्स, डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया डिजाइन, रिटेल सेल्स और मानवरहित हवाई प्रणाली जैसे क्षेत्र शामिल थे।
  • विश्व कौशल प्रतियोगिता शंघाई 2026 में भारत की भागीदारी का समन्वय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के तत्वावधान में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा किया गया, जिसमें सेक्टर स्किल काउंसिल, उद्योग भागीदारों, प्रशिक्षण संस्थानों, तकनीकी विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों का सहयोग रहा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://worldskills2026.com/worldskills-shanghai-2026-concludes-with-a-celebration-of-skills-and-youth

https://worldskills.org/what/competitions/worldskills-shanghai-2026

https://telanganatoday.com/hyderabads-mehrunissa-begum-wins-silver-for-india-at-worldskills-shanghai-2026