प्रश्न – ‘दिल्ली पीएम सूर्यघर’पंजीकरण पोर्टल एवं संबंधित योजना के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस पोर्टल का उद्देश्य घरेलू रूफटॉप सौर संयंत्रों की स्थापना को सरल बनाना है।
(b) सूचीबद्ध विक्रेता स्थापित सौर संयंत्रों के पाँच वर्षों तक संचालन एवं रखरखाव के लिए जिम्मेदार होंगे।
(c) दिल्ली सरकार की 78,000 रुपये तक की सब्सिडी में केंद्र सरकार की सब्सिडी भी शामिल है।
(d) योजना के अंतर्गत ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों को भी शामिल किया गया है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 सितंबर, 2026 को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत ‘दिल्ली पीएम सूर्यघर’पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया।
- इस पोर्टल का उद्देश्य दिल्ली में घरेलू रूफटॉप सौर संयंत्रों की स्थापना को सरल बनाना, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने को प्रोत्साहित करना तथा बिजली खर्च कम करना है।
- इस पोर्टल पर पंजीकरण, सब्सिडी की जानकारी, अधिकृत विक्रेताओं का विवरण और शिकायत निवारण की सुविधा उपलब्ध है।
- सूचीबद्ध विक्रेता स्थापित संयंत्रों के पाँच वर्षों तक संचालन एवं रखरखाव के लिए जिम्मेदार होंगे।
- दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊर्जा नीति में द्वितीय संशोधन करके राज्य सब्सिडी 78,000 रुपये तक बढ़ाई है।
- यह केंद्र की 78,000 रुपये तक की सब्सिडी के अतिरिक्त है।
- इस प्रकार पात्र उपभोक्ताओं को कुल 1.56 लाख रुपये तक सहायता उपलब्ध हो सकती है।
- आधिकारिक योजना विवरण के अनुसार, औसत मासिक बिजली खपत 400 यूनिट से कम वाले उपभोक्ताओं को निःशुल्क सौर संयंत्र लगवाने की सुविधा दी गई है।
- यूटिलिटी-लेड एग्रीगेशन/डिस्कॉम ट्रस्टीशिप मॉडल के अंतर्गत 3 किलोवाट तक के संयंत्र लगाने के लिए विक्रेताओं को सूचीबद्ध करने का प्रावधान है।
- ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियाँ भी योजना में शामिल हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://thenewsmill.com/2026/09/delhi-launches-pm-surya-ghar-portal-expands-free-electricity-scheme/