वर्ड ऑफ द ईयर-2015

Word Of The Year 2015

प्रश्न-इमोजी शब्द किन दो भाषाओं के शब्दों के संयोग से बना है?
(a) जापानी + फ्रेंच
(b) अंग्रेजी + जापानी
(c) हिन्दी + जापानी
(d) चीनी + अंग्रेजी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16 नवंबर, 2015 को ऑक्सफोर्ड अंग्रेजी शब्द कोष ने ‘Face with tears of joy’ नामक इमोजी (Emoji) चित्रलेख (Pictograph) को वर्ष 2015 का शब्द (Word of the year-2015) चुना।
  • यह चित्रलेख कोई शब्द नहीं है। बल्कि डिजिटल चित्रलेख है जो कि ‘हंसते-हंसते आंसू निकलने वाले’ भाव को व्यक्त करता है।
  • वर्ष 2015 में इस चित्रलेख को भावनाओं को व्यक्त करने के लिए सर्वाधिक बार प्रयोग किया गया। इसी आधार पर इस चित्रलेख को ऑक्सफोर्ड शब्द कोश ने वर्ष 2015 का शब्द चुना।
  • इमोजी शब्द अंग्रेजी और जापानी भाषा के शब्दों के संयोग (e ‘Picture’ + Moji ‘Letter, Character’) से बना शब्द है।
  • इमोजी शब्द का प्रयोग वर्ष 1990 से किया जा रहा है जिसका प्रयोग अंग्रेजी में वर्ष 1997 से हो रहा है।
  • इमोजी का प्रयोग इलेक्ट्रॉनिक दूरसंचार एवं सामाजिक संचार माध्यमों में भावनाओं को चेहरे के भावों के साथ व्यक्त करने के लिए प्रयोग किया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि यह पहली बार है जब कि ऑक्सफोर्ड शब्दकोष द्वारा किसी शब्द के स्थान पर चित्रलेख को वर्ष का शब्द चुना गया है।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2014 में “Vape” नामक शब्द को वर्ष 2014 का शब्द चुना गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://blog.oxforddictionaries.com/2015/11/word-of-the-year-2015-emoji/