प्रश्न-4 अप्रैल, 2016 को किसने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दिया?
(a) वकार युनुस
(b) वसीम अकरम
(c) इंजमामुल हक
(d) अब्दुल कादिर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 4 अप्रैल, 2016 को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच वकार युनूस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
- युनूस के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप, 2015 के बाद उनके द्वारा दी गई सिफारिशों को गंभीरता से नहीं लिया।
- युनूस इससे पूर्व भी 2010-11 में टीम के कोच थे और 2014 में इन्होंने यह दूसरी बार पद ग्रहण किया।
- हाल ही में संपन्न एशिया कप एवं आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्व कप में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।
- पाकिस्तान इन दोनों प्रतियोगिताओं में अपने खेले गए 8 मैचों में से मात्र 3 ही जीत पाई थी।
- वकार से पहले 3 अप्रैल को पाकिस्तान की ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
- हालांकि अफरीदी एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते रहेंगे।
- अफरीदी के बाद 5 अप्रैल को विकेटकीपर एवं बल्लेबाज सरफराज अहमद को ट्वेंटी-20 क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.jansatta.com/editors-pick/waqar-younis-resigns-pakistan-coach/83006/
http://abpnews.abplive.in/sports/cricket/waqar-younis-resigns-as-pakistan-coach-355451/
http://www.espncricinfo.com/pakistan/content/story/995183.html
http://www.dawn.com/news/1249929
http://www.espncricinfo.com/pakistan/content/story/994471.html