प्रश्न- हाल ही में केंद्र सरकार ने विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के सबसे बड़े अभियानों में से एक वंदे भारत मिशन के तहत 7-13 मई 2020 के बीच कितनी उड़ानें संचालित करने का निर्णय किया है?
(a) 80
(b) 64
(c) 50
(d) 40
उत्तर- (b)
संबंधित तथ्य
- 7 से 13 मई 2020 के मध्य केंद्र सरकार ने विदेशों में बसे भारतीयों को वापस लाने के सबसे बड़ी अभियानों में से एक वंदे भारत मिशन के तहत 64 उड़ानें संचालित करने का निर्णय लिया है।
- इन उड़ानों के जरिए नोवेल कोरोना वायरस और लॉक डाउन में विदेशों में फंसे लगभग 14,800 भारतीय नागरिकों को वापस लाया जाएगा।
- 64 उड़ानों में से संयुक्त अरब अमीरात से 10, बांग्लादेश से सात, मलेशिया से 7, ब्रिटेन से 7, अमेरिका से 7 और सऊदी अरब, सिंगापुर, फिलीपींस और कुवैत से पांच-पांच तथा क़तर, बहरीन और ओमान से 2-2 उड़ानें शामिल हैं।
- कुल 64 उड़ानों में से 15 उड़ान केरल आएगी।
- दिल्ली और तमिलनाडु में 11-11 उड़ानें आएँगी।
- महाराष्ट्र और तेलंगाना में 7-7 उड़ानें आएंगी।
- गुजरात में 5 उड़ानों के जरिए भारतीयों को लाया जाएगा।
- पहले सप्ताह सबसे अधिक उड़ानों के जरिए खाड़ी देशों से भारतीय नागरिकों को वापस लाया जाएगा।
लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://twitter.com/PIB_India/status/1258224284268453888
https://www.theweek.in/news/india/2020/05/07/the-week-morning-brief-vande-bharat-mission-to-evacuate-nris-starts-today.html