प्रश्न- 6 मई 2020 को किस राज्य में बुनकरों को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु नाईकर सम्मान योजना शुरू की गई है?
(a) छत्तीसगढ़
(b) मध्य प्रदेश
(c) पंजाब
(d) कर्नाटक
उत्तर- (d)
संबंधित तथ्य
- 6 मई 2020 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने नाईकर सम्मान योजना शुरू करने की घोषणा की।
- इस योजना अंतर्गत बुनकरों को ₹2000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों, बुनकरो, ऑटो टैक्सी ड्राइवरों के लिए 1610 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की।
- इस पैकेज के तहत इन सभी लोगों को लॉक डाउन के कारण हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।
- फूल उत्पादकों को ₹25000 प्रति हैक्टेयर प्रदान किया जाएगा।
- कपड़ा धोने वाले, नाई, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों, ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों को पांच 5-5 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के 2 माह के तहत शुल्क माफ किए जाएंगे।
लेखक –विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/lockdown-distress-karnataka-govt-announces-rs-1610-crore-package/articleshow/75570940.cms?from=mdr
https://hindi.news18.com/news/nation/karnataka-gives-relief-to-msme-cash-aid-to-barbers-and-auto-drivers-as-liquor-excise-duty-hiked-11-per-cent-3086797.html