प्रश्न – 11-15 जून, 2025 तक लोक संवर्धन पर्व कहां आयोजित किया गया?
(a) इंदौर (b) रांची
(c) नई दिल्ली (d) जम्मू – कश्मीर
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11-15 जून, 2025 तक लोक संवर्धन पर्व नई दिल्ली में राजघाट पर गांधी दर्शन के बिरसा मुंडा लॉन में आयोजित किया गया
- इसे सशक्तिकरण, समावेशिता और सांस्कृतिक गौरव के साथ केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था
- इस पर्व का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देते हुए मंत्रालय के समावेशी विकास प्रयासों के बारे में अधिक जागरूकता फैलाना है।
- इस कार्यक्रम की परिकल्पना समावेशी विकास के उत्सव के रूप में की गई है।
- इसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के दृष्टिकोण के अंतर्गत मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया
- इसमें अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से दस्तकारों, कारीगरों और पारंपरिक शिल्पकारों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मंत्रालय के निरंतर प्रयासों पर भी प्रकाश डाला गया
- इस पर्व का यह संस्करण भारत के उत्तरी राज्यों के 50 से अधिक दस्तकारों और कारीगरों को अपने पारंपरिक शिल्प के प्रदर्शन और बिक्री के लिए शानदार मंच प्रदान किया
- कार्यक्रम की मुख्य बातें:
• मंत्रालय की प्रमुख पहलों का प्रदर्शन, जिसमें पीएम विकास (प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन), एनएमडीएफसी योजनाएं और सफलता की कहानियां शामिल हैं।
• दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के दस्तकारों, कारीगरों और पाक-कला विशेषज्ञों की भागीदारी।
• लाख की चूड़ियों, लकड़ी की पेंटिंग, ब्लू पॉटरी, कढ़ाई, बनारसी जरी, फुलकारी, चर्म शिल्प, कालीन, आभूषण और लकड़ी की नक्काशी जैसी पारंपरिक कला और हस्तशिल्प की सामग्रियों की प्रदर्शनी के साथ बिक्री।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…