ऑपरेशन ‘राइजिंग लॉयन’

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 13 जून 2025 को इज़राइल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ नाम से एक सैन्य अभियान आरंभ किया।
  2. इस सैन्य अभियान के तहत इज़राइल ने फिलीस्तीन पर व्यापक हवाई हमले किया।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 13 जून, 2025 को इज़राइल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ नाम से एक सैन्य अभियान आरंभ किया।
  • इस सैन्य अभियान के तहत इज़राइल ने ईरान पर व्यापक हवाई हमला किया
  • इस हवाई हमले का उद्देश्य ईरान की परमाणु हथियार क्षमता और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को निष्क्रिय करना था
  • जिसे इज़राइल अपने अस्तित्व के लिए सीधा ख़तरा मानता है ।
  • हमले में मुख्य रूप से इज़राइली वायुसेना (लड़ाकू विमान) और गुप्तचर एजेंसी मोसाद शामिल थे ।
  • इज़राइली रक्षा बलों (IDF) ने इस अभियान को हिब्रू में अम के लवी (Am K lavi) नाम दिया, जिसका अर्थ है “शेर की भांति उदित होती क़ौम” – इसे अंग्रेज़ी में “राइजिंग लायन” कहा गया ।
  • उल्लेखनीय है की दशकों से चले आ रहे ईरान-इज़राइल तनाव तथा ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, यह ऑपरेशन क्षेत्र में एक नए संघर्ष का संकेत देता है।
  • इजरायल के हमले में ईरान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ मेजर जनरल हुसैन बघेरी और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के चीफ कमांडर हुसैन सलामी की मौत हो गई
  • इस हमले में तेहरान व कई शहरों में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल अड्डों व कमांड केंद्रों को भारी नुकसान पहुंचा ।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/international/us/israeli-coder-maorshlomo-sells-six-month-ai-startup-base44-to-wix-for-80m-in-landmark-all-cash-deal/articleshow/121950081.cms

https://www.csis.org/analysis/ungentlemanly-robots-israels-operation-rising-lion-and-new-way-war