प्रश्न-हाल ही में लियोनोर्ड कोहेन का निधन हो गया। वह थे-
(a) कवि एवं संगीतकार
(b) वैज्ञानिक
(c) इतिहासकार
(d) वास्तुकार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 7 नवंबर, 2016 को कनाडा के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार, कवि तथा उपन्यासकार लियोनार्ड कोहेन का लॉस एंजेल्स, कैलीफोर्निया (यू.एस.) में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
- उनका आखिरी एलबम ‘यू वांट इट डार्कर’ पिछले माह ही रिलीज हुआ था।
- उन्हें वर्ष 2008 में ‘रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया था।
- उन्होंने प्रेम एवं विश्वास, निराशा एवं उत्साह, अकेलेपन एवं जुड़ाव, युद्ध एवं राजनीति जैसी विषय-वस्तुओं पर गीत लिखे।
- उन्हें वर्ष 2010 में ग्रैमी समूह के नेशनल एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एवं साइंसेज ने लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया था।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.nytimes.com/2016/11/11/obituaries/leonard-cohen-dies.html?_r=0
https://www.leonardcohen.com/
https://en.wikipedia.org/wiki/Leonard_Cohen