प्रश्न-4 फरवरी‚ 2021 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने यमुना नदी पर लखवाड़ बिजली परियोजना को मंजूरी प्रदान की। इस परियोजना के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) बिजली उत्पादन के अलावा 5 राज्यों को इस परियोजना से सिंचाई और शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा।
(b) इस परियोजना से उत्तराखंड को प्रतिवर्ष 572.54 मिलियन यूनिट बिजली मिलेगी।
(c) इस परियोजना की कुल लागत राशि 5747.17 करोड़ रुपये है।
(d) इस परियोजना से 300 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा।
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 4 फरवरी‚ 2021 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने यमुना नदी पर लखवाड़ परियोजना को मंजूरी प्रदान की।
- बिजली उत्पादन के अलावा 6 राज्यों को इस परियोजना से सिंचाई और शुद्ध पेयजल भी प्राप्त होगा।
- इन 6 राज्यों में उत्तराखंड‚ उत्तर प्रदेश‚ हरियाणा‚ राजस्थान‚ दिल्ली और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
- इस परियोजना से उत्तराखंड को प्रतिवर्ष 572.54 मिलियन यूनिट बिजली मिलेगी।
- इस परियोजना की कुल लागत राशि 5747.17 करोड़ रुपये है।
- परियोजना से जुड़ी सिंचाई और पेयजल व्यवस्था पर केंद्र सरकार कुल 90 प्रतिशत खर्च करेगी और शेष 10 प्रतिशत राशि को 6 राज्यों के बीच समान रूप से साझा किया जाएगा।
- हरियाणा को 123.29 करोड़ रुपये‚ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को 86.75 करोड़ रुपये‚ राजस्थान को 24.08 करोड़ रुपये दिल्ली को 15.58 करोड़ रुपये और हिमाचल प्रदेश को 8.13 करोड़ रुपये देने होंगे।
- इस परियोजना से 300 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा।
- परियोजना के निर्माण को कार्य उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
- लखवाड परियोजना को वर्ष 1976 में मंजूरी प्रदान की गई थी‚ किंतु इस परियोजना का कार्य वर्ष 1992 में रोक दिया गया था।
- इस परियोजनांतर्गत उत्तराखंड़ के देहरादून के लोहारी गांव के निकट यमुना नदी पर 204 मीटर ऊंचा कंक्रीट बांध बनाया जा रहा है।
- इस परियोजनांतर्गत संग्रहीत जल का बंटवारा यमुना के बेसिन क्षेत्र वाले 6 राज्यों के बीच 12 मई‚ 1994 को किए गए समझौता-ज्ञापन की व्यवस्थाओं के अनुरूप होगा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…