प्रश्न-फरवरी‚ 2021 में कलिवेली वेटलैंड्स को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम‚ 1972 के तहत पक्षी अभयारण्य घोषित करने की घोषणा की गई है। यह वेटलैंड्स किस राज्य में स्थित है?
(a) केवल
(b) कर्नाटक
(c) आंध्र प्रदेश
(d) तमिलनाडु
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- फरवरी‚ 2021 में तमिलनाडु में विल्लुपुरम जिला प्रशासन द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम‚ 1972 के तहत कलिवेली वेटलैंड्स (Kaliveli Wetlands) को पक्षी अभयारण्य घोषित करने की घोषणा की गई।
- पहली घोषणा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम‚ 1972 की धारा 18 के तहत जारी की गई थी।
- कलिवेली वेटलैंड्स पुलिकट झील के बाद दक्षिण भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पाने की झील है।
- यह वैटलैंड्स (आर्द्रभूमि) पारिस्थितिकी रूप से महत्वपूर्ण है।
- यह 670 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैली हुई है।
- कलिवेली झील उप्पुकल्ली क्रीक और इदायनथिट्टु (Edayanthittu) अभयारण्य के माध्यम से बंगाल की खाड़ी से जुड़ी हुई है।
- इस वेटलैंड्स (आर्द्रभूमि) के दक्षिणी भाग को वर्ष 2001 में आरक्षित भूमि घोषित किया गया था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…