प्रश्न-8 नवंबर, 2014 को गोवा का मुख्यमंत्री किसे बनाया गया-
(a) मनोहर पर्रिकर (b) लक्ष्मीकांत पार्सेकर
(c) फ्रांसिस डिसूजा (d) रमेश तावेडकर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 8 नवंबर, 2014 को लक्ष्मीकांत यशवंत पार्सेकर ने गोवा के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
- मुख्यमंत्री के साथ नौ अन्य सहयोगी मंत्रियों ने शपथ ली।
- फ्रांसिस डिसूजा को पुनः उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है।
- मंत्रिमंडल में शामिल नौ मंत्रियों में से 2 मंत्री राज्य सरकार की सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पक्ष के हैं।
- लक्ष्मीकांत पार्सेकर उत्तरी गोवा क्षेत्र के मांड्रेम विधान सभा के विधायक हैं।
- ज्ञातव्य है कि मनोहर पर्रिकर मंत्रिमंडल में लक्ष्मीकांत पार्सेकर स्वास्थ्य मंत्री थे।
- उल्लेखनीय यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री बनाया गया है। उनके स्थान पर लक्ष्मीकांत पार्सेकर गोवा के नए मुख्यमंत्री बनाए गए।
संबंधित लिंक भी देखें……
http://goabjp.org/shri-laxmikant-y-parsekar/
https://www.goa.gov.in/government/Laxmikantparsekarprofile.html
http://en.wikipedia.org/wiki/Laxmikant_Parsekar
http://www.thehindu.com/news/national/other-states/laxmikant-parsekar-chosen-goa-chief-minister/article6578047.ece