प्रश्न-हाल ही में रेल मंत्रालय ने रेलवे बोर्ड कार्यालय में परिवर्तनीयता निदेशालय का गठन करने का निर्णय लिया। यह किसकी देख-रेख में काम करेगा?
(a) रेल मंत्री
(b) सचिव, रेलमंत्रालय
(c) अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड
(d) सदस्य (कार्मिक), रेलवे बोर्ड
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 12 मई, 2016 को रेल मंत्रालय ने रेलवे बोर्ड कार्यालय में परिवर्तनीयता निदेशालय (Mobility Directorate) का गठन करने का निर्णय लिया।
- यह निर्णय रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु के रेल बजट भाषण-2016-17 के अनुरूप लिया गया है।
- यह निदेशालय अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड की देख-रेख में काम करेगा।
- इसका कार्य स्पीड वृद्धि और रेलवे बोर्ड के मिशन रफ्तार जैसे क्षेत्रों पर फोकस करना है।
- इसके अध्यक्ष एच.ए.जी. स्तर के यातायात विभाग के अधिकारी यानी सलाहकार/परिवर्तनीयता होंगे।
- परिवर्तनीयता निदेशालय द्वारा मुख्य रूप से निम्न कार्य किए जाएंगेः-
1. ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने के लिए ट्रेन गलियारों की पहचान और उनकी प्राथमिकता निर्धारण करना।
2. माल गाड़ियों के समय सारणी के लिए मार्ग की पहचान करना।
3. गति से जुड़े विषयों की समय-सारणी सिखाना
4. नेटवर्क के खास दायरे की बाधाएं दूर करना।
5.गति बढ़ाने के लिए क्षमता मजबूत करने की कार्य की प्रगति की निगरानी करना
6.परिवर्तनीयता दुष्प्रभाव और सुधार कार्य करना।
7. राइट पावरिंग।
8.रोलिंग स्टॉक की स्थिति तथा गति क्षमता।
9.ट्रैक की संरचना के अनुसार अनुमति योग्य रफ्तार।
10.स्थायी और अल्पकालिक गति प्रतिबंध।
11.आवश्यकता अनुसार आईबीएच तथा आईबीएस जैसे कम लागत के उपाय।
12.डीईएमयू/एमईएमयू द्वारा लोको ट्रेन का स्थान लेना।
13. बोर्ड द्वारा दिया गया कोई भी काम। - इसके साथ ही रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे बोर्ड में गैर-किराया राजस्व निदेशालय का गठन करने का निर्णय लिया गया।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.indianrailways.gov.in/railwayboard/uploads/directorate/secretary_branches/Off_Order_2016/MX_O_O_15_31032016.pdf
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=51895
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=145291