प्रश्न-हाल ही में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए उच्चतम न्यायालय में कितने न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की?
(a) 2
(b) 4
(c) 6
(d) 5
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 12 मई, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए उच्चतम न्यायालय में 4 न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की।
- इसमें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़, केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अशोक भूषण तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता लावू नागेश्वर राव शामिल हैं।
- उपर्युक्त नियुक्तियों के साथ उच्चतम न्यायालय में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CIT) सहित न्यायाधीशों की कुल संख्या 29 हो गयी है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=51898
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=145293
http://bhasha.ptinews.com/news/1423074_bhasha
http://www.thehindu.com/news/national/president-clears-four-new-judges-for-supreme-court/article8586642.ece