प्रश्न-29 दिसंबर‚ 2021 को मुंबई प्रेस क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वार्षिक पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए रेड इंक पुरस्कार‚ 2021 प्रदान किया गया। इसमें किसे ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार-2021’ से सम्मानित किया गया है?
(a) विनोद दुआ
(b) पी. साईनाथ
(c) रचना खैरा
(d) दानिश सिद्दकी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 29 दिसंबर‚ 2021 को मुंबई प्रेस क्लब द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वार्षिक पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए रेडइंक पुरस्कार’-2021 प्रदान किया गया।
- अफगानिस्तान में काम करते समय जान गंवाने वाले फोटो-पत्रकार दानिश सिद्दीकी को मरणोपरांत ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया।
- उन्हें ‘खोजी और प्रभावशाली समाचार फोटोग्राफी में उनके काम के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर झा को उनके तीक्ष्ण और विश्लेषणात्मक लेखन के लंबे व विशिष्ट कैरियर के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- इस वर्ष कुल 24 लोगों को 12 श्रेणियों में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
- ज्ञातव्य है कि मुंबई प्रेस क्लब ने वर्ष 2010 में अच्छे खोजी और फीचर लेखन को मान्यता देने और देश में पत्रकारिता के स्तर को ऊपर उठाने के लिए इस पुरस्कार की शुरुआत की थी।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…