रूस द्वारा कॉस्मॉस-2510 (EKS Tundra) का सफल प्रक्षेपण

EKS Kosmos-2510 successfully launched

प्रश्न-17 नवंबर, 2015 को रूस द्वारा कॉस्मॉस-2510 नामित उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया गया। इसका संबंध निम्नलिखित में किससे है?
(a) सैन्य तंत्र
(b) मौसम विज्ञान
(c) शिक्षा का विकास
(d) कृषि
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 नवंबर, 2015 को रूस द्वारा ई.के.एस. या समेकित अंतरिक्ष प्रणाली नामित उपग्रहों की शृंखला के प्रथम उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया गया।
  • कॉस्मॉस-2510 नामित यह उपग्रह प्रारंभिक चेतावनी तंत्र से संबंधित है।
  • इस उपग्रह का प्रक्षेपण सोयूज-2-1 बी (Soyuz-2-1b/Fregat-M Rocket No-76012227) रॉकेट द्वारा रूस के उत्तर-पश्चिम में स्थित पलेसटस्क प्रक्षेपण स्थल से किया गया।
  • इस उपग्रह को अंडाकार भू-समकालिक कक्षा में स्थापित किया गया।
  • इस नवीनतम पीढ़ी के उपग्रह के द्वारा बाह्म अंतरिक्ष से प्रक्षेपित किसी भी बालिस्टिक मिसाइल को खोजा तथा पहचाना जा सकता है।
  • ई.के.एस. कॉस्मॉस-2510, 10 ई.के.एस. सैन्य उपग्रहों के बेड़े का प्रथम उपग्रह है।
  • ई.के.एस.उपग्रहों का बेड़ा प्रारंभिक रूसी ओ.के.ओ. चेतावनी प्रणाली का स्थान लेगा। जिसके अंतिम उपग्रह का प्रक्षेपण 2012 में किया गया था।
  • ई.के.एस. (Edinaya Kosmicheskaya Sistema) रुसी शब्द है जिसका अनुवाद समेकित अंतरिक्ष प्रणाली है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.russianspaceweb.com/eks-tundra-kosmos2510.html
http://sputniknews.com/military/20150629/1023991007.html
http://www.erewise.com/current-affairs/russia-s-newest-defence-satellite-eks-kosmos-2510-successfully-launched_art564d91ec28f4a.html#.Vk8Xa3bHrIV