रूपान्तरण अभियान

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य में सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु रूपान्तरण अभियान शुरू किया गया है?
(a) उत्तराखंड
(b) झारखंड
(c) छत्तीसगढ़
(d) ओडिशा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 4 अप्रैल, 2018 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा स्तर में सुधार हेतु ‘रूपांतरण अभियान’ का शुभारंभ किया।
  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों को भौतिक संसाधनों से युक्त बनाना तथा फर्नीचर, स्वच्छ पेयजल, पंखा, हीटर, क्रीडा सामग्री, कंप्यूटर प्रोजेक्ट के माध्यम से स्मार्ट क्लास का संचालन, सुरक्षित व सुसज्जित भवन, शिक्षकों को प्रेरित करना है।
  • इसके अलावा इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं में रचनात्मक, सृजनशीलता एवं मानवता की भावनाओं का विकास, समाज को सरकारी विद्यालयों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोग हेतु प्रेरित करना है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कक्षा 6 से 12 तक के गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडलों में एक-एक विशेष विद्यालय खोले जाने की घोषणा की।
  • कुमाऊं मंडल में यह विद्यालय अल्मोड़ा में खोला जाएगा।

संबंधित लिंक
http://www.cm.uk.gov.in/upload/pressrelease/Pressrelease-2507.pdf