प्रश्न – 10 जून, 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक.द्वारा घोषित साझेदारी के संदर्भ में कौन – सा कथन सही नहीं है?
(a) यह साझेदारी भारत में AI-सक्षम डेटा सेंटर विकसित करने के लिए की गई है।
(b) डेटा सेंटर गुजरात के जामनगर में स्थापित किया जाएगा।
(c) इस डेटा सेंटर की प्रारंभिक क्षमता 168 मेगावाट होगी।
(d) यह डेटा सेंटर महाराष्ट्र के पुणे में स्थापित किया जाएगा।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 जून, 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक. ने भारत में AI-सक्षम डेटा सेंटर विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की।
- यह डेटा सेंटर गुजरात के जामनगर में स्थापित किया जाएगा और इसकी प्रारंभिक क्षमता 168 मेगावाट होगी।
- इस परियोजना को दो वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, साथ ही भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाने का विकल्प भी मौजूद रहेगा।
- यह भारत में मेटा के लिए पहला “बिल्ट-टू-सूट” डेटा सेंटर होगा।
- इसका अर्थ है कि यह सुविधा विशेष रूप से मेटा की जरूरतों के अनुसार विकसित की जाएगी।
- मेटा इस डेटा सेंटर की क्षमता को लीज पर लेगा, जिससे उसके वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर, मुख्य व्यवसाय और AI कंप्यूटिंग आवश्यकताओं को समर्थन मिलेगा।
- इस परियोजना के तहत रिलायंस डेटा सेंटर के पूरे जीवनचक्र से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
- इनमें डिजाइन, निर्माण, यूटिलिटी प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा आपूर्ति, नेटवर्क कनेक्टिविटी और पूरी तरह प्रबंधित परिचालन सेवाएं शामिल हैं।
- इस तरह रिलायंस भारत में हाइपरस्केल AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक “सिंगल-विंडो” समाधान प्रदाता के रूप में अपनी भूमिका मजबूत करेगा।
- यह डेटा सेंटर नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित होगा और इसमें शीतलन के लिए डीसैलिनेटेड समुद्री जल का उपयोग किया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://about.fb.com/news/2026/06/meta-partners-with-reliance-on-ai-enabled-data-center-in-india/