रक्षा भूमि पर देश की पहली बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. जून 2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 250 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी दी।
  2. यह परियोजना सीतापुर स्थित पूर्व छावनी क्षेत्र की खाली रक्षा भूमि पर विकसित की जाएगी।
  3. यह परियोजना रक्षा मंत्रालय द्वारा रक्षा भूमि पर सौर ऊर्जा उत्पादन और ऊर्जा भंडारण से जुड़ी पहली परियोजना बताई गई है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (d)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • जून,2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के सितापुर स्थित पूर्व छावनी क्षेत्र में खाली रक्षा भूमि पर 250 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी दी है।
  • यह परियोजना लगभग 850 एकड़ रक्षा भूमि पर विकसित की जाएगी और इसमें बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) भी शामिल होगा।
  • रक्षा मंत्रालय द्वारा रक्षा भूमि पर इस स्तर की सौर ऊर्जा उत्पादन और ऊर्जा भंडारण से जुड़ी यह पहली परियोजना है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य रक्षा प्रतिष्ठानों की बिजली जरूरतों को लंबे समय तक स्थिर, किफायती और पर्यावरण अनुकूल तरीके से पूरा करना है।
  • इस परियोजना को एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से लागू किया जाएगा, ताकि रक्षा प्रतिष्ठानों को सर्वोत्तम ऊर्जा मूल्य मिल सके।
  • परियोजना के क्रियान्वयन में रक्षा मंत्रालय, सेना मुख्यालय, रक्षा संपदा महानिदेशालय और एनटीपीसी के बीच निकट समन्वय रहेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/hi/defence-minister-rajnath-singh-approved-the-first-large-scale-solar-project-in-sitapur

https://dgde.gov.in/en/raksha-mantri-approves-first-large-scale-solar-power-project-on-defence-land-at-sitapur-up