रियल स्टेट विधेयक-2016

प्रश्न-राज्य सभा ने रियल स्टेट (विनियमन एवं विकास) विधेयक-2016 किस तारीख को पारित किया?
(a) 10 मार्च 2016 (b) 11 मार्च 2016
(c) 8 मार्च 2016 (d) 5 मार्च 2016
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 15 मार्च 2016 को लोक सभा ने राज्य सभा में पूर्व में पारित रियल स्टेट (विनियमन एवं विकास) विधेयक को पारित कर दिया।
  • 10 मार्च 2016 को राज्य सभा ने रियल स्टेट (विनियमन एवं विकास) विधेयक-2016 को मंजूरी प्रदान की थी।
  • यह विधेयक बड़ी संख्या में घर खरीददारों के हितों की रक्षा करता है। साथ ही साथ परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता को बढ़ावा देकर रियल स्टेट उद्योग की साख बढ़ाता है।
  • विधेयक, रियल स्टेट, जो कि कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता क्षेत्र है, के विकास के लिए प्रभावी नियामक तंत्र उपलब्ध कराता है।
  • पिछले कुछ वर्षों में यह क्षेत्र अत्यंत विवादित रहा है। अतः निवेश बढ़ाने के लिए इस उद्योग को सक्षम बनाने की आवश्यकता है।
  • इस क्षेत्र को सक्षम बनाने के लिए सरकार ने 2016-17 के बजट में अनेक घोषणाएं की हैं।
  • कुल मिलाकर 76,044 कंपनियां रियल स्टेट उद्योग में संलग्न हैं। इनमें से 17,431 अकेले दिल्ली में हैं।
  • वर्ष 2011-15 के मध्य रियल स्टेट क्षेत्र ने जी.डी.पी. में लगभग 9% का योगदान किया है।
  • वर्ष 2011-15 के बीच 2349 से 4488 परियोजनाएं प्रतिवर्ष शुरू की गयी।
  • कुल मिलाकर 17,526 परियोजनाएं 13.70 निवेश मूल्य के साथ 27 शहरों जिसमें 15 राज्यों की राजधानियां शामिल हैं।
  • करीब 10 लाख खरीददार प्रतिवर्ष इस क्षेत्र में निवेश करते हैं।
  • आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्री, श्री वैंकैया नायडू ने कहा, यह विधेयक प्रधानमंत्री आवास योजना जो कि शहरी गरीबों को एक सस्ता घर उपलब्ध कराता है, को सक्षम बनाता है।
  • इसके तहत 2022 तक 2 करोड़ आवास निर्माण की योजना है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=137710
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=137670
http://www.prabhatkhabar.com/news/national/lok-sabha-passes-real-estate-regulation-and-development-bill/739470.html
http://www.prsindia.org/uploads/media/Real%20Estate/Hindi-%20Real%20Estate.pdf
http://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/cheer-for-home-buyers-after-rajya-sabha-real-estate-regulatory-bill-cleared-by-lok-sabha-as-well/articleshow/51412167.cms