प्रश्न-हाल ही में रिचर्ड राहुल वर्मा को किस देश ने भारत में राजदूत बनाया?
(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) अमेरिका
(c) भूटान
(d) पाकिस्तान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 19 दिसंबर, 2014 को रिचर्ड राहुल वर्मा भारत में अमेरिका के राजदूत के रूप में नियुक्त किए गये। इसी दिन वाशिंगटन में आयोजित समारोह में उन्हें यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट जॉन केरी ने उन्हें शपथ दिलाई।
- ज्ञातव्य है कि सितंबर, 2014 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रिचर्ड राहुल वर्मा को भारत में अमेरिकी राजदूत के लिए नामित किया था।
- रिचर्ड राहुल वर्मा भारतीय मूल के पहले अमेरिकी हैं जिन्हें भारत में अमेरिका का राजदूत बनाया गया।
- राजदूत वर्मा विधायी मामलों के लिए पूर्व राज्य सहायक सचिव भी रह चुके हैं तथा वर्ष 2009-2011 के दौरान वह सचिव क्लिंटन के प्रमुख सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं।
- 2 जनवरी, 2015 को रिचर्ड वर्मा के दिल्ली पहुंचने की घोषणा की गई। वे अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी मिशन के कार्यों को जारी रखेंगे।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www1.lehigh.edu/news/richard-verma-%E2%80%9990-sworn-us-ambassador-india
http://newdelhi.usembassy.gov/pr010215.html