प्रश्न – तैयब मेहता की पेंटिंग ‘रिक्शा पुलर’ की नीलामी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1. यह 11 अक्टूबर, 2026 को वोल्टे ऊना (Volte Una) की पहली नीलामी में बेची गई एकमात्र कलाकृति थी।
2. वर्ष 2002 में निर्मित यह पेंटिंग कैनवास पर ऐक्रिलिक रंगों से बनाई गई है।
3. इसकी मूल बोली 65 लाख अमेरिकी डॉलर थी, जबकि 10% खरीदार प्रीमियम सहित कुल बिक्री मूल्य 71.50 लाख अमेरिकी डॉलर रहा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3
उत्तर- (d)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 11 अक्टूबर, 2026 को भारतीय चित्रकार तैयब मेहता की पेंटिंग ‘रिक्शा पुलर’ नीलामी मंच वोल्टे ऊना (Volte Una) की पहली नीलामी में बिकी।
- खरीदार प्रीमियम सहित बिक्री मूल्य 71.50 लाख अमेरिकी डॉलर रहा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर इसका भारतीय मुद्रा में संदर्भ मूल्य 69.16 करोड़ रुपये रुपये दर्ज है।
- वर्ष 2002 में निर्मित यह कैनवास पर ऐक्रिलिक रंगों से बनी पेंटिंग है, जिसका आकार 59 × 35.5 इंच है।
- नीलामी में केवल यही कलाकृति प्रस्तुत की गई।
- मूल बोली 65 लाख अमेरिकी डॉलर थी तथा खरीदार प्रीमियम 10% था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…