प्रश्न – दिल्ली की ‘दृष्टि’ (DRISHTI) परियोजना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 65 करोड़ रुपये की इस परियोजना का उद्देश्य पीएम-उदय योजना के अंतर्गत संपत्तियों के सर्वेक्षण एवं मानचित्रण के लिए आधुनिक भू-स्थानिक/GIS आधारित प्रणाली विकसित करना है।
(b) परियोजना की लागत का 80% दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग तथा शेष 20% आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय वहन करेगा।
(c) DRISHTI का पूर्ण रूप ‘Delhi Revenue and Imaging Survey, Spatial Technology Initiative’ है।
(d) कार्यान्वयन के लिए दिल्ली के सभी 13 जिलों में पीएम-उदय प्रकोष्ठ तथा मुख्यालय में एक शाखा स्थापित की जाएगी।
उत्तर- (b)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की वेबसाइट पर 7 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने ₹65 करोड़ रुपये की दृष्टि परियोजना को मंजूरी दी है।
- इसका उद्देश्य पीएम-उदय योजना के अंतर्गत संपत्तियों के सर्वेक्षण एवं मानचित्रण के लिए आधुनिक भू-स्थानिक/GIS आधारित प्रणाली विकसित करना है।
- दृष्टि (DRISHTI) का पूर्ण रूप- Delhi Revenue and Imaging Survey, Spatial Technology Initiative है।
- वित्तपोषण: लागत का 80% आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के शहरी विकास कोष से अनुदान के रूप में तथा शेष 20% दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग द्वारा दिया जाएगा।
- उद्देश्य: अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति सर्वेक्षण को पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध बनाकर निवासियों को कानूनी संपत्ति अधिकार प्रदान करने की प्रक्रिया तेज करना।
- कार्यान्वयन व्यवस्था: दिल्ली के सभी 13 जिलों में पीएम-उदय प्रकोष्ठ तथा मुख्यालय में एक शाखा स्थापित की जाएगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…