राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के नए सीईओ

प्रश्न-जनवरी 2021में केंद्र सरकार ने किसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया?
(a) राकेश चंद्रा
(b) प्रदीप कुमार
(c) डॉ. दिनेश अरोड़ा
(d) आर.एस. शर्मा
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • जनवरी‚ 2021 में ट्राई के पूर्व अध्यक्ष आर.एस. शर्मा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त हुए।
  • इस पद पर वह इंद्रभूषण का स्थान लेंगे।
  • ध्यातव्य है कि NHA ‘आयुष्मान भारत योजना’ नामक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना का क्रियान्वयन करता है।
  • उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये (प्रतिवर्ष) तक का इलाज करने की सुविधा देने की योजना है।
  • 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रांची‚ झारखंड में इस योजना को लान्च किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindubusinessline.com/money-and-banking/rs-sharma-to-head-ayushman-bharat/article33686380.ece#