आर्थिक समीक्षा 2020-21

Economic Survey. 2020-2021

प्रश्न-29 जनवरी‚ 2021 को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्यमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक समीक्षा-2020-21 पेश किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इसके अनुसार‚ वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की जीडीपी की दर –7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
(ii) व्यापक टीकाकरण अभियान‚ सेवा क्षेत्र में तेजी से हो रही बेहतरी और उपभोग एवं निवेश में त्वरित वृद्धि की बदौलत ‘U’ (यू) आकार में विकास होगा।
(iii) वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 11 प्रतिशत और सांकेतिक जीडीपी वृद्धि दर 15.4 प्रतिशत रहेगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 29 जनवरी‚ 2021को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक समीक्षा 2020-21पेश किया।
  • इसके अनुसार‚ वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की जीडीपी की दर –7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 11 प्रतिशत और सांकेतिक जीडीपी वृद्धि दर 15.4 प्रतिशत रहेगी।
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार‚ भारत अगले दो वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
  • व्यापक टीकाकरण अभियान‚ सेवा क्षेत्र में तेजी से हो रही बेहतरी और उपभोग एवं निवेश में त्वरित वृद्धि की बदौलत ‘V’ (वी) आकार में आर्थिक विकास होगा।
  • इस वर्ष कृषि वृद्धि दर 3.4 प्रतिशत रहेगी।
  • जबकि उद्योग वृद्धि दर – 9.6 प्रतिशत और सेवा वृद्धि दर – 8.8 प्रतिशत रहेगी।
  • सेवा क्षेत्र‚ विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा।
  • भारत में चालू खाता अधिशेष वित्त वर्ष 2021 में जीडीपी का 2 प्रतिशत रहेगा‚ जो 17 वर्षों के बाद ऐतिहासिक उच्चतम स्तर है।
  • कोविड-19 महामारी के कारण पूरे विश्व को आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ा।
  • आकलन के अनुसार वैश्विक आर्थिक उत्पादन 2020 में 3.5 प्रतिशत की कमी दर्ज की जाएगी।
  • वित्त वर्ष 2021 की दूसरी छमाही में निर्यात में 5.8 प्रतिशत और आयात में 11.3 प्रतिशत की कमी आने का अनुमान है।
  • कोविड -19 के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान को कम करने में कृषि महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा‚ जिसकी विकास दर वित्त वर्ष 21 के लिए 3.4 प्रतिशत आंकी गई है।
  • वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारत निवेश के लिए सबसे पसंदीदा देश रहा।
  • नवम्बर 2020 में कुल एफपीआई प्रवाह 9.8 बिलियन डॉलर रहा‚ जो महीने के संदर्भ में सर्वाधिक है।
  • उभरते हुए बाजारों में भारत एक मात्र देश है जिसे 2020 में इक्विटी के रूप में एफआईआई प्राप्त हुआ।
  • निवेश में 0.8 प्रतिशत की मामूली कमी आने का अनुमान।
  • वित्त वर्ष 2021 की पहली छमाही में चालू खाता सरप्लस जीडीपी का 3.1 प्रतिशत।
  • दिसंबर 2020 में विदेशी मुद्रा भंडार अगले 18 महीनों के आयात के लिए पर्याप्त।
  • जीडीपी के अनुपात में विदेशी कर्ज मार्च 2020 के 20.6 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर 2020 में 21.6 प्रतिशत हुआ।
  • विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि से विदेशी मुद्रा और कुल एवं लघु अवधि कर्ज का अनुपात बेहतर हुआ।
  • अप्रैल-अक्टूबर 2020 के दौरान 27.5 बिलियन अमरीकी डॉलर का कुल एफडीआई आया‚ जोकि विगत वर्ष 2019-20 के पहले सात महीने की तुलना में 14.8 प्रतिशत अधिक है।
  • अप्रैल-दिसंबर 2020 के दौरान 28.5 बिलियन अमरीकी डॉलर का कुल एफपीआई आया‚ जबकि पिछले साल की इसी अवधि में 12.3 बिलियन अमरीकी डॉलर था।
  • भारत का वस्तु व्यापार घाटा कम होकर अप्रैल-दिसंबर 2020 में 57.5 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा‚ जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 125.9 बिलियन अमरीकी डॉलर था।
  • वस्तुओं का निर्यात अप्रैल-दिसंबर 2020 में 15.7 प्रतिशत घटकर 200.8 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया‚ जबकि यह अप्रैल-दिसंबर 2019 में 238.3 बिलियन अमरीकी डॉलर था।
  • पेट्रोलियम‚ तेल और लुब्रिकेंट्स (पीओएल) निर्यात ने समीक्षाधीन अवधि के दौरान हमारे निर्यात प्रदर्शन में नकारात्मक योगदान किया।
  • गैर-पीओएल निर्यात‚ कृषि और संबध उत्पादों‚ औषधि एवं फार्मास्युटिकल्स और खनिज तथा अयस्क में वृद्धि दर्ज की गई।
  • वस्तुओं का कुल आयात अप्रैल-दिसंबर 2020 में (–) 29.1 प्रतिशत से घटकर 258.3बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया‚ जबकि यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में 364.2 बिलियन अमरीकी डॉलर था।
  • 2020-21 की पहली तिमाही में आयातों में तीव्र संकुचन आया; लेकिन तिमाही में संकुचन की गति कुछ कम हुई। यह सोने और चांदी के आयात में आई सकारात्मक वृद्धि और गैर-पीओएल‚ गैर-सोना और गौर-चांदी आयातों में संकुचन कम होने के चलते हुआ।
  • उर्वरकों‚ खाद्य तेल‚ औषधि और फार्मास्युटिकल्स‚ कंप्यूटर‚ हार्डवेयर और उससे जुड़े साजो-सामान में गैर-पीओएल‚ गैर-सोना और गैर-चांदी आयातों की वृद्धि में सकारात्मक योगदान दिया।
  • आयात की दर कम होने पर‚ चीन और अमरीका के साथ व्यापार संतुलन ने इसमें सुधार किया।
  • अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान सकल सेवा प्राप्तियां 41.7 बिलियन अमरीकी डॉलर के आंकड़े पर कायम रही‚ जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 40.5 बिलियन अमरीकी डॉलर थी।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1693231

https://www.businesstoday.in/union-budget-2021/budget-2021-fm-economic-survey-2020-21-parliament/story/429436.html