प्रश्न – 30 दिसंबर, 2025 को एनएचएआई और राष्ट्रीय परीक्षण केंद्र (NTH) के बीच हस्ताक्षरित समझौता–ज्ञापन (MoU) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- इस समझौते के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में प्रयुक्त निर्माण सामग्री, घटकों एवं प्रणालियों का स्वतंत्र एवं तृतीय-पक्ष परीक्षण किया जाएगा।
- यह समझौता केवल एनएचएआई की निजी क्षेत्र की परियोजनाओं तक सीमित है और सरकारी परियोजनाओं पर लागू नहीं होगा।
- इस पहल से परियोजनाओं में मानकीकरण, एकरूपता और MoRTH, BIS तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूपता सुनिश्चित होगी।
- समझौता–ज्ञापन के अंतर्गत एनएचएआई अधिकारियों और हितधारकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
उपरोक्त में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) केवल 3 (d) केवल 4
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 दिसंबर, 2025 को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास में गुणवत्ता आश्वासन (QA) और गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र (QC) और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए उपभोक्ता मंत्रालय के गुणवत्ता आश्वासन और परीक्षण से संबंधित प्रमुख संस्थान राष्ट्रीय परीक्षण केंद्र (NTH) के साथ एक समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- यह समझौता एनएचएआई मुख्यालय, नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
- इस समझौते के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में प्रयुक्त निर्माण सामग्री, घटकों एवं प्रणालियों का स्वतंत्र एवं तृतीय-पक्ष परीक्षण किया जाएगा।
- इससे यह सुनिश्चित होगा कि सभी परियोजनाएँ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH), कि विनिर्देशों भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के कोड्स तथा प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हों।
- यह पहल परियोजनाओं में एकरूपता, मानकीकरण और नियामक अनुपालन को मजबूती प्रदान करेगी।
- इस समझौता – ज्ञापन के अंतर्गत नेशनल टेस्ट हाउस, एनएचएआई मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों और परियोजना कार्यान्वयन इकाइयों को जटिल एवं संवेदनशील मामलों में तकनीकी परीक्षण, मूल्यांकन और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराएगा।
- इससे परियोजना क्रियान्वयन के दौरान निर्णय प्रक्रिया अधिक वैज्ञानिक और पारदर्शी बनेगी।
- यह सहयोग एनएचएआई की सड़क सुरक्षा एवं स्थिरता से जुड़ी पहलों को भी सशक्त बनाएगा।
- विशेष रूप से सुरक्षा-आवश्यक अवसंरचना घटकों, जैसे सड़क प्रकाश व्यवस्था, की प्रदर्शन क्षमता, विश्वसनीयता और ऊर्जा दक्षता पर जोर दिया जाएगा।
- इस समझौता – ज्ञापन के माध्यम से एनएचएआई अधिकारियों एवं संबंधित हितधारकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- साथ ही सामग्री परीक्षण, गुणवत्ता आश्वासन और अवसंरचना प्रबंधन से जुड़ी सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रसार कर संस्थागत क्षमता निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…