प्रश्न – गोवा का तीसरा जिला, जिसकी घोषणा 31 दिसंबर, 2025 को की गई, का नाम क्या रखा गया है?
(a) मांडोवी (b) कुशावती
(c) भीमावती (d) कनाकोना
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 31 दिसंबर, 2025 को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य के तीसरे जिले के गठन की घोषणा की।
- राज्य के तीसरे जिले नाम कुशावती होगा।
- नए जिले का नाम दक्षिण गोवा में बहने वाली कुशावती नदी के नाम पर रखा जा रहा है, यह गोवा की हजारों साल पुरानी सभ्यता, संस्कृति और प्रकृति का प्रतीक मानी जाती है।
- वर्तमान में गोवा में दो जिले हैं – दक्षिण गोवा और उत्तर गोवा।
- तीसरे जिले में चार तालुका – धारबंदोरा, क्वेपेम, सांगुएम और कनाकोना शामिल होंगे, जो वर्तमान में दक्षिण गोवा का हिस्सा हैं।
- क्वेपेम शहर नए जिले का मुख्यालय होगा।
- नए जिले के गठन के साथ ही एक अलग जिला पंचायत (जेडपी) भी स्थापित की जाएगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://indianexpress.com/article/india/goa-third-district-headquarters-quepem-10447436