राष्ट्रीय युवा दिवस

National Youth Day 2017

प्रश्न-12 जनवरी, 2017 को संपूर्ण देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाया गया। केंद्र सरकार ने इस दिवस को मनाने की घोषणा कब की थी?
(a) वर्ष 1986
(b) वर्ष 1980
(c) वर्ष 1984
(d) वर्ष 2001
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 12 जनवरी, 2017 को संपूर्ण देश में 33वां राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) मनाया गया।
  • यह दिवस समाज सुधारक, दर्शनिक और सुप्रसिद्ध विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी, 2017 को स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती मनाई गई।
  • केंद्र सरकार द्वारा इस दिवस को मनाने की घोषणा वर्ष 1984 में की गयी थी।
  • जिसके पश्चात वर्ष 1985 से स्वामी विवेकानंद की जयंती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाने लगा।
  • स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था।
  • इनका वास्तविक नाम नरेंद्रनाथ दत्त था।
  • 11 सितंबर, 1893 में उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।
  • उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना बेलूर मठ, पश्चिम बंगाल में की थी।
  • इनके गुरु का नाम रामकृष्ण परमहंस था।
  • 4 जुलाई, 1902 में स्वामी विवेकानंद का निधन हो गया।

संबंधित लिंक
http://www.ndtv.com/india-news/on-swami-vivekanandas-birth-anniversary-national-youth-day-celebrated-1647993
https://en.wikipedia.org/wiki/Swami_Vivekananda