टाटा संस के नये अध्यक्ष

TCS boss N Chandrasekaran is the new Tata Sons Chairman

प्रश्न-हाल ही में किसे टाटा संस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
(a) एन. चंद्रशेखरन
(b) वेनू श्रीनिवासन
(c) अमित चंद्रा
(d) कुमार भट्टाचार्या
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 12 जनवरी, 2017 को टीसीएस के प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नटराजन चंद्रशेखरन को टाटा संस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • वह 21 फरवरी, 2017 को कार्यभार ग्रहण करेंगे।
  • इस पद पर वह टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री का स्थान लेंगे।
  • उल्लेखनीय है कि रतन टाटा साइरस मिस्त्री के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद टाटा संस के अंतरिम अध्यक्ष बने थे।
  • गौरतलब है कि अक्टूबर, 2016 में अध्यक्ष के चयन के लिए एक 5 सदस्यीय समिति गठित की गई थी।
  • जिसमें रतन टाटा के अलावा टीवीएस के अध्यक्ष वेनू श्रीनिवासन, बेन कैपिटल के अमित चंद्रा, पूर्व राजदूत रोनेन सेन और वॉरविक यूनिवर्सिटी के कुमार भट्टाचार्या शामिल थे।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/business/TCS-Chandrasekaran-named-Tata-Sons-Chairman/article17029247.ece
http://www.forbes.com/sites/naazneenkarmali/2017/01/12/tata-chooses-marathon-man-n-chandrasekaran-as-next-chairman/#2215121e14c8
http://aajtak.intoday.in/education/story/interview-details-of-tata-sons-new-chairman-n-chandrashekharan-1-906579.html