राष्ट्रीय महिला संसद

national women's parliament

प्रश्न-10-12 फरवरी, 2017 के मध्य राष्ट्रीय महिला संसद का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) अमरावती
(b) हैदराबाद
(c) जयपुर
(d) लखनऊ
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 10-12 फरवरी, 2017 के मध्य राष्ट्रीय महिला संसद (National Women’s Parliament) का आयोजन अमरावती, आंध्र प्रदेश में किया जा रहा है।
  • इसका आयोजन आंध्र प्रदेश विधानसभा एवं आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से और एमटीएस-एसओजी के सहयोग से किया जा रहा है।
  • इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य विषय- ‘लोकतंत्र सुदृढ़ीकरण के लिए महिला सशक्तिकरण’ है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है।
  • इसके अलावा महिलाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए नए विचार और अवधारणा पैदा करना भी इस आयोजन के लक्ष्यों में शामिल है।
  • इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा, केंद्रीय मंत्री एम.वेंकैया नायडू और पी. अशोक गजपति राजू, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी, बांग्लादेश संसद की अध्यक्ष डॉ. शिरीन चौधरी, गांधीवादी इला भट्ट और अभिनेत्री मनीषा कोइराला आदि ने भाग लिया।
  • इसमें देश और विदेश की लगभग 91 महिला सांसद, 401 विधायक तथा 300 सामाजिक और कॉरपोरेट क्षेत्र के लोग भाग ले रहे हैं।
  • इस कार्यक्रम में एक ‘इंटरनेशनल वुमन आइकॉन ऑफ द वर्ल्ड’ और ‘12 बेस्ट यंग एचीवर्स अवार्ड’ भी दिए जाएंगे।
  • कार्यक्रम में कुपोषण, सामाजिक सुरक्षा, यौन उत्पीड़न, स्वच्छता और लिंग आधारित अन्य समस्यायों पर चर्चा होगी।
  • महिला सशक्तिकरण की चुनौतियों, महिलाओं की स्थिति और पहचान के मुद्दों पर यहां सात सत्र आयोजित किए जाएंगे।

संबंधित लिंक
http://www.hubilo.com/eventApp/ws/custom_files/1485675102000_brochure.pdf
http://nationalwomensparliament.org/