प्रश्न-1जुलाई‚ 2021 को केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के ग्वालियर केन्द्र का उद्घाटन किया। यह केन्द्र ग्वालियर संभाग के किसानों के साथ ही उत्तरी मध्य प्रदेश के कितने जिलों के किसानों को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एन.एच.बी.) की योजनाओं से लाभान्वित करेगा?
(a) 10
(b) 10
(c) 18
(d) 21
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 1 जुलाई‚ 2021 को केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के ग्वालियर केन्द्र का उद्घाटन किया।
- इस केन्द्र की स्थापना मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एन.एच.बी.) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय‚ भारत सरकार की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।
- नया केन्द्र ग्वालियर में खुलने से न केवल ग्वालियर संभाग के किसान‚ अपितु उत्तरी मध्य प्रदेश के 21 जिलों के किसानों को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एन.एच.बी.) की योजनाओं से लाभान्वित होगें।
- इस केन्द्र से कवर किए जाने वाले 21 जिले में चंबल एवं ग्वालियर‚ रीवा‚ सागर और शहडोल संभाग के जिले शामिल हैं।
- ये 21 जिले ग्वालियर‚ मुरैना‚ श्योपुर‚ भिंड‚ अशोक नगर‚ शिवपुरी‚ दतिया‚ गुना‚ रीवा‚ सतना‚ सीधी‚ सिंगरौली‚ छतरपुर‚ दमोह‚ पन्ना‚ सागर‚ टीकमगढ़‚ निवारी‚ अनूपपुर‚ शहडोल और उमरिया है।
- इसी दिन मुरैना जिले में नेफेड ने राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के सहयोग से राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन के तहत शहद एवं मधुमक्खी पालन के अन्य उत्पादों के प्रसंस्करण एवं गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला इकाई का भूमिपूजन किया।
संबंधित लिंक भी देखें…