प्रश्न-जून‚ 2021 में गंगा नदी घाटी के हिमनद झील एटलस (ग्लेशियल लेक एटलस) का विमोचन किया गया। इस एटलस के संबंध में विकल्प में कौन-सा सत्य सही नहीं हैं?
(a) 29 जून ‚ 2021 को जल संसाधन‚ नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सचिव पंकज कुमार ने ग्लेशियल लेक एटलस का विमोचन किया।
(b) यह एटलस गंगा नदी घाटी से पैदा होने वाली हिमनद झीलों पर आधारित है‚ जो इसके उद्गम स्थल से लेकर हिमालय की तलहटी तक 2,47,109 वर्ग किमी. के जलग्रहण क्षेत्र को आच्छादित करता है।
(c) गंगा नदी बेसिन के अध्ययन में केवल भारत का हिस्सा शामिल है।
(d) यह एटलस 0.25 हेक्टेयर से अधिक जल प्रसार क्षेत्र वाले गंगा नदी बेसिन के लिए एक व्यापक और व्यवस्थित हिमनद झील डेटाबेस प्रदान करता है।
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 29 जून‚ 2021 को जल संसाधन‚ नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सचिव पंकज कुमार ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में गंगा नदी घाटी के हिमनद झील एटलस (ग्लेशियल लेक एटलस) का विमोचन किया।
- यह हिमनद झील एटलस गंगा नदी घाटी से पैदा होने वाली हिमनद झीलों पर आधारित है‚ जो इसके उद्गम स्थल से लेकर हिमालय की तलहटी तक 247109 वर्ग किमी. के जलग्रहण क्षेत्र को आच्छादित करती है।
- गंगा नदी बेसिन के अध्ययन में भारत का हिस्सा और सीमा पार क्षेत्र शामिल है।
- यह एटलस एनआरएससी‚ इसरो के भुवन पोर्टल‚ इंडिया डब्ल्यूआरआईएस पोर्टल और जल संसाधन‚ नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की एनएचपी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
- इस अवसर पर इसरो के अध्यक्ष डॉ. के सिवन ने एनआरएससी के एनएचपी-भुवन पोर्टल का शुभारंभ किया।
- राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना या एनएचपी- भुवन पोर्टल एनएचपी के तहत एनआरएससी द्वारा की गई पहलों पर जानकारी का एक भंडार है।
- वर्तमान अध्ययन में‚ दृश्य व्याख्या तकनीकों का उपयोग करके रिसोर्ससैट- 2(आरएस-2) लीनियर इमेंजिंग सेल्फ स्कैनिंग सेंसर-IV (एलआईएसएस-IV) उपग्रह डेटा का उपयोग करके 0.25 हेक्टेयर से अधिक जल प्रसार क्षेत्र वाली ग्लेशियल झीलों का मानचित्रण किया गया है।
- झील के निर्माण की प्रक्रिया‚ स्थान और बांध सामग्री के प्रकार के आधार पर‚ हिमनद झीलों को 9 अलग-अलग प्रकारों में पहचाना जाता है‚ जिन्हें प्रमुख रूप से 4 श्रेणियों में बांटा गया है।
- गंगा नदी के बेसिन में कुल 4,707 हिमनद झीलों का मानचित्रण किया गया है‚ जिसमें कुल झील का जल क्षेत्र 20,685 हेक्टेयर है।
- यह 0.25 हेक्टेयर से अधिक जल प्रसार क्षेत्र वाले गंगा नदी बेसिन के लिए एक व्यापक और व्यवस्थित हिमनद झील डेटाबेस प्रदान करता है।
- जलवायु परिवर्तन प्रभाव विश्लेषण के संदर्भ में परिवर्तन विश्लेषण करने हेतु एटलस को संदर्भ डेटा के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
- एटलस क्षेत्रीय सीमा (विस्तार/संकुचन) नियमित या आवधिक निगरानी परिवर्तनों और नई झीलों के निर्माण के लिए प्रमाणिक डेटाबेस भी प्रदान करता है।
- एटलस का उपयोग ग्लेशिसर की जानकारी के साथ उनके पीछे हटने और जलवायु प्रभाव अध्ययन के लिए भी किया जा सकता है।
- केन्द्र और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आपदा न्यनीकरण योजना और संबंधित कार्यक्रम हेतु एटलस का उपयोग कर सकते हैं।
लेखक – विजय
संबंधित लिंक भी देखें…