प्रश्न – फ़रवरी, 2025 में राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (एनएसएस) की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई यह किस वर्ष स्थापित हुआ था ?
(a) वर्ष 1960 (b) वर्ष 1965
(c) वर्ष 1953 (d) वर्ष 1950
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 फरवरी, 2025 को राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (एनएसएस) के 75वें वर्ष का उत्सव मनाने के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया
- यह आयोजन साक्ष्य-आधारित नीति निर्धारण में एनएसएस डेटा की भूमिका को उजागर करने, राष्ट्र निर्माण में डेटा के मूल्य के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने और हितधारकों और डेटा उपयोगकर्ता आदि को शामिल करने के लिए 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में योजनाबद्ध राष्ट्रव्यापी पहल और गतिविधियों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कदम है ।
- इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह द्वारा किया गया
- इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने एनएसएस की 75 वर्षों की यात्रा पर एनएसओ, एमओएसपीआई के घरेलू सर्वेक्षण और उद्यम सर्वेक्षण की परिभाषाओं की अवधारणाओं और विकास पर दो हीरक जयंती प्रकाशनों का विमोचन किया
- राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के बारे में-
- यह देश का सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करने वाला सबसे बड़ा संगठन है।
- यह राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई), भारत सरकार के अधीन है
- इसकी स्थापना वर्ष 1950 में हुई थी
- यह महानिदेशक की अध्यक्षता में अखिल भारतीय आधार पर विविध क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नमूना सर्वेक्षण आयोजित करने के लिए जिम्मेदार है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2100952
https://mospi.gov.in/sites/default/files/publication_reports/nss_rep_2.pdf