गुणवत्ता आश्वासन सम्मेलन, 2025

प्रश्न – फ़रवरी, 2025 में भारतीय नौसेना द्वारा गुणवत्ता आश्वासन सम्मेलन, 2025 कहां आयोजित किया गया ?
(a) विशाखापत्तनम (b) नई दिल्ली
(c) मुंबई (d) .जयपुर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7 फ़रवरी, 2025 को भारतीय नौसेना द्वारा गुणवत्ता आश्वासन सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली के मानेकशॉ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया
  • इस सम्मेलन की थीम – ‘सहयोगात्मक गुणवत्ता आश्वासन: उद्योग जगत और रक्षा क्षेत्र के बीच के अंतर को पाटना’ है।
  • इसका उद्देश्य भारत के रक्षा विनिर्माण इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने के लिए एक रणनीतिक मंच प्रदान करना है।
  • यह सम्मेलन रक्षा और जलपोत निर्माण क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं के बीच बातचीत को बढ़ावा देने तथा सहयोग को विस्तार देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करेगा।
  • यह सम्मलेन नवाचार, सहयोग और परिचालन उत्कृष्टता के सिद्धांतों पर कार्यरत केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित करता है।
  • यह विश्व स्तरीय मानकों को पूरा करने वाले एक मजबूत व आत्मनिर्भर जहाज निर्माण उद्योग को विकसित करने में एक महत्वपूर्ण प्रवर्तक के रूप में गुणवत्ता आश्वासन के महत्व पर जोर देता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2099745