प्रश्न-राष्ट्रीय दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 25 नवंबर
(b) 28 नवंबर
(c) 26 नवंबर
d) 23 नवंबर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 26 नवंबर, 2016 को संपूर्ण देश में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस’ (National Milk Day) मनाया गया।
- उल्लेखनीय है कि भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस’ मनाया जाता है।
- पहली बार यह दिवस इंडियन डेयरी एसोसिएशन (IDA) द्वारा 26 नवंबर, 2014 को मनाया गया था।
- इस दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने बताया कि विगत दो वर्षों 2014-15 तथा 2015-16 में दूध उत्पादन ने 6.28 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है।
- इससे प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता वर्ष 2013-14 के 307 ग्राम प्रतिदिन से बढ़कर वर्ष 2015-16 में 340 ग्राम प्रतिदिन हो गई।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=154397
http://timesofindia.indiatimes.com/city/vadodara/Anand-to-celebrate-National-Milk-Day-in-Kuriens-memory/articleshow/55628273.cms
http://www.indialivetoday.com/anand-remembers-dr-verghese-kurien-national-milk-day/66217.html