ई-पशु हाट पोर्टल लांच

e-pashu haat portal

प्रश्न-राष्ट्रीय दुग्ध दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 25 नवंबर
(b) 26 नवंबर
(c) 27 नवंबर
(d) 28 नवंबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 26 नवंबर 2016 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह द्वारा नई दिल्ली में ई-पशु हाट (www.epashuhaat.gov.in) पोर्टल लांच किया गया।
  • यह पोर्टल राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (26 नवंबर, 2016) को लांच किया गया।
  • ध्यातव्य है कि भारत में पहली बार राष्ट्रीय गोजातीय (Bovine) उत्पादकता मिशन के तहत यह पोर्टल स्थापित किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को देशी नस्लों की नस्ल के अनुसार सूचना प्राप्त होगी।
  • यह पोर्टल देशी नस्लों हेतु किसानों और प्रजनकों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा।
  • किसान एवं प्रजनक देशी नस्ल की गाय एवं भैंसों को इस पोर्टल के माध्यम से खरीद एवं बेच सकेंगे।
  • इस पोर्टल पर देश में उपलब्ध जर्मप्लाजम की सभी सूचनाएं अपलोड कर दी गई हैं जिससे किसान इसका तत्काल लाभ उठा सकें।
  • विकसित डेयरी देशों में अभी तक इस प्रकार का पोर्टल उपलब्ध नहीं है।
  • ध्यातव्य है भारत में विश्व की सबसे बड़ी गोवंशीय आबादी है, भारत में 199 मिलियन गोपशु हैं जो विश्व की संपूर्ण गोपशु आबादी का 14% है।
  • भारत में गोपशु की 37 तथा भैसों की 13 प्रजातियां राष्ट्रीय पशु आनुवांशिक स्रोत ब्यूरो (एनबीजीआर) से मान्यता प्राप्त है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=154397
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=56300