प्रश्न-‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 29 जून
(b) 1 जुलाई
(c) 26 जून
(d) 3 जुलाई
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 1 जुलाई‚ 2021 को देशभर में ’राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ मनाया गया।
- यह दिवस चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करने व समाज में चिकित्सकों के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
- यह दिवस प्रसिद्ध चिकित्सक व पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री विधान चंद्र राय की याद में मनाया जाता है।
- डॉ. रॉय का जन्म 1 जुलाई‚ 1882 को हुआ था।
- उनको वर्ष 1961 में देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
- इस दिवस की स्थापना भारत सरकार द्वारा वर्ष 1919 में की गई थी।
- इनकी स्मृति में भारत सरकार ने बी.सी. राय राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना भी की है।
- वर्ष 1928 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन’ के गठन में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
लेखक− विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…