प्रश्न-‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 18 दिसंबर
(b) 15 दिसंबर
(c) 22 दिसंबर
(d) 12 दिसंबर
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 22 दिसंबर‚ 2021 को देशभर में राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day) मनाया गया।
- यह दिवस प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिन पर मनाया जाता है।
- उनका जन्म 22 दिसंबर‚ 1887 को मद्रास (चेन्नई) के इरोड नगर में हुआ था।
- वर्ष 2012 में इनकी 125वीं जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की गई थी।
- उनके द्वारा गणित में की गई अद्भुत खोज आज के आधुनिक गणित और विज्ञान की आधारशिला बनी।
- संख्या सिद्धांत पर रामानुजन के अद्भुत कार्य के लिए उन्हें ‘संख्याओं का जादूगर’ माना जाता है।
- उनके जीवन पर आधारित फिल्म का नाम ‘द मैन हू न्यू इनफिनटी’ (The Man who Knew Infinity) है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…