प्रश्न-हाल ही में नदी उत्सव-2021 का आयोजन किया गया-
(a) 17-23 दिसंबर‚ 2021
(b) 15-22 दिसंबर‚ 2021
(c) 14-21 दिसंबर‚ 2021
(d) 17-24 दिसंबर‚ 2021
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 17-23 दिसंबर‚ 2021 के मध्य देशभर में ‘नदी महोत्सव-2021’ का आयोजन किया गया।
- नदी उत्सव एक अखिल भारतीय आयोजन है जो संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन‚ जल शक्ति मंत्रालय‚ संस्कृति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया।
- इस उत्सव का आयोजन ब्रह्मपुत्र‚ सिंधु‚ नर्मदा‚ साबरमती‚ महानदी‚ कृष्णा‚ गोदावरी‚ कावेरी‚ गंगा‚ यमुना सहित कई नदियों पर किया गया।
- इस उत्सव का आयोजन चार चुनी गई विषवस्तुओं स्वच्छता‚ देश भक्ति‚ प्रकृति और पारिस्थतिकी‚ भक्ति और आध्यात्मक के तहत किया गया।
- यह उत्सव भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में हो रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया गया।
- नदी उत्सव-2021 के लिए 22 से अधिक राज्यों और 170 से अधिक जिलों में देश में 10 प्रमुख नदियों के साथ-साथ कई अन्य नदियों पर उत्सव के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…