राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए पुरस्कार धनराशि बढ़ाने की घोषणा

प्रश्न-29 अगस्त, 2020 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए पुरस्कार धनराशि बढ़ाने की घोषणा की। इसके तहत राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए पुरस्कार राशि 7.5 लाख रुपये से बढ़ाकर कितने लाख रुपये किया गया?
(a) 15 लाख रुपये
(b) 10 लाख रुपये
(c) 25 लाख रुपये
(d) 12.50 लाख रुपये
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 29 अगस्त, 2020 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए पुरस्कार धनराशि बढ़ाने की घोषणा की।
  • उन्होंने राष्ट्रीय खेल एवं साहसिक पुरस्कारों की सात श्रेणियों में से चार के लिए पुरस्कार धनराशि बढ़ाने की घोषणा की।
  • इसके तहत राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए पुरस्कार राशि 7.5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपया किया गया।
  • अर्जुन पुरस्कार की पुरस्कार राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये किया गया।
  • द्रोणाचार्य (लाइफटाइम) पुरस्कार के लिए पुरस्कार राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये किया गया।
  • द्रोणाचार्य (नियमित) पुरस्कार के लिए पुरस्कार राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया गया।
  • ध्यानचंद पुरस्कार के लिए पुरस्कार राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया गया।
  • पिछली बार पुरस्कार राशि की समीक्षा वर्ष 2008 में की गई थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1649546