राष्ट्रीय खेल दिवस-2015

national sports day 2015

प्रश्न-राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 28 अगस्त
(b) 29 अगस्त
(c) 26 अगस्त
(d) 27 अगस्त
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 29 अगस्त, 2015 को देशभर में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खेल दिवस, हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
  • इन्होंने तीन ओलंपिक खेलों क्रमशः वर्ष 1928, 1932 तथा 1936 में भारत का प्रतिनिधित्व कर तीन स्वर्ण पदक देश को दिलाया।
  • इनका जन्म 29 अगस्त, 1905 को इलाहाबाद में हुआ था।
  • इसी दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति, खेलों में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करते हैं, जिसमें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार ध्यान चंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के अलावा तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार तथा अर्जुन पुरस्कार प्रमुख हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=126449
http://www.children.co.in/india/festivals/national-sports-day.htm
https://en.wikipedia.org/wiki/Dhyan_Chand