प्रश्न-हाल ही में राष्ट्रीय आरोग्य मेला-2016 का आयोजन कहां किया गया?
(a) जयपुर
(b) देहरादून
(c) ऋषिकेश
(d) हरिद्वार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 5-8 फरवरी, 2016 तक राष्ट्रीय आरोग्य मेला-2016 (National Arogya Fair-2016) का आयोजन देहरादून (उत्तराखंड) में किया गया।
- इस मेले का आयोजन आयुष मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड सरकार एवं भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से किया गया था।
- मेले का उद्घाटन आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीपद एस्सो नाइक द्वारा किया गया था।
- इस मेले का उद्देश्य चिकित्सा की आयुष प्रणालियों की ताकतों, प्रभावोत्पादकता एवं उनके किफायतीपन को प्रदर्शित करना एवं उन्हें बढ़ावा देना था।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=45869
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=136274
http://www.jagran.com/uttarakhand/dehradun-city-13537067.html