प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य “डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 के संदर्भ में सही नहीं है?
(a) यह अभियान पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) द्वारा 1 से 30 नवंबर, 2025 तक चलाया जा रहा है।
(b) इस अभियान के अंतर्गत 2000 जिलों/उप-मंडलों/शहरों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
(c) अभियान की तकनीकी सहायता नीति आयोग और भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा दी जाएगी।
(d) इस अभियान में चेहरा पहचान (Face Authentication) प्रणाली को बढ़ावा देने पर मुख्य ध्यान दिया गया है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 नवंबर, 2025 को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र, नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 का शुभारंभ किया।
- यह अभियान पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) द्वारा 1 से 30 नवंबर, 2025 तक देश भर में आयोजित किया जाएगा।
- देश भर के 2000 जिलों/उप-मंडलों/शहरों में चौथा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान आयोजित होगा।
- अभियान की निगरानी के लिए 2000 जिलों/उप-मंडलों, 2500 शिविर स्थानों और 1230 नोडल अधिकारियों की मैपिंग के साथ डीएलसी पोर्टल बनाया गया है।
- यह अभियान पेंशन वितरण बैंकों, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, पेंशनभोगी कल्याण संघों, रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए), दूरसंचार विभाग और रेलवे के सहयोग से चलाया जाएगा।
- इसका उद्देश्य देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले सभी पेंशनभोगियों तक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा पहुंचाना है।
- इस अभियान के दौरान इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे।
- इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) द्वारा अपने 1.8 लाख डाक कर्मियों और ग्रामीण डाक सेवकों के विशाल नेटवर्क के माध्यम से 1600 जिलों/उप-मंडलों में शिविर आयोजित किया जाएगा।
- आईपीपीबी देश भर के सभी श्रेणी के पेंशनभोगियों के लिए सुविधाजनक डीएलसी सेवाएं प्रदान करता है।
- 19 पेंशन वितरण बैंकों की ओर से 250 शहरों में 1250 से अधिक स्थानों पर शिविरआयोजित किए जाएंगे।
- वृद्ध/दिव्यांग/बीमार पेंशनभोगियों के घरों/अस्पतालों का दौरा किया जाएगा, जिससे उन्हें डिजिटल रूप से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में आसानी होगी।
- पेंशनभोगी कल्याण विभाग के साथ पंजीकृत 57 पेंशनभोगी कल्याण संघ , शिविरों का आयोजन करके तथा पेंशनभोगियों को प्रेरित करके इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
- ये शिविर आईपीपीबी और पेंशन वितरण बैंकों द्वारा आयोजित किए जाएंगे।
- यह अभियान मुख्य रूप से चेहरा पहचान प्रणाली को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
- यह अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल सशक्तिकरण अभियान होगा जिसका उद्देश्य सभी श्रेणियों के पेंशनभोगियों तक पहुंच बनाना है ।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2186311#:~:text=by%20PIB%20Delhi
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2185973