एशियाई युवा खेल, 2025

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन एशियाई युवा खेल, 2025 (मनामा, बहरीन) के संबंध में सही नहीं है?
(a) एशियाई युवा खेल 2025 का शुभंकर “शबाब” था, जो एक अरबी ओरिक्स है।
(b) भारत ने कुल 48 पदक (13 स्वर्ण, 18 रजत, 17 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया।
(c) प्रीतिस्मिता भोई ने बालिकाओं की 44 किग्रा क्लीन एंड जर्क भारोत्तोलन स्पर्धा में विश्व युवा रिकार्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता।
(d) भारतीय लड़कियों की कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक जीता।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22-31 अक्टूबर, 2025 तक एशियाई युवा खेल, 2025 मनामा, बहरीन में आयोजित हुआ।
  • 12 वर्षों के अंतराल के बाद वापसी करने वाला यह महाद्वीपीय आयोजन एशियाई युवा खेलों का तीसरा संस्करण था।
  • एशियाई युवा खेल, 2025 का शुभंकर शबाब था, जो एक अरबी ओरिक्स है।
  • इसमें 26 खेलों में पदक स्पर्धाएं आयोजित हुई।
  • चीन कुल 147 पदक (63 स्वर्ण, 49 रजत और 35 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
  • उज़्बेकिस्तान ने कुल 81 पदक (37 स्वर्ण, 16 रजत और 28 कांस्य) जीते और पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
  • कजाखस्तान कुल 93 पदक (24 स्वर्ण, 29 रजत और 40 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
  • ईरान ने कुल 76 पदक (22 स्वर्ण, 18 रजत और 36 कांस्य) जीते और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।
  • थाईलैंड कुल 48 पदक (15 स्वर्ण, 15 रजत और 18 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा।
  • भारत 13 स्वर्ण, 18 रजत और 17 कांस्य सहित 48 पदक जीतकर पदक तालिका में छठे स्थान पर रहा।
  • यह चैंपियनशिप के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
  • एशियाई युवा खेल 2025 में कुल 222 भारतीयों (119 महिलाएँ और 103 पुरुष) ने पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की।
  • एथलेटिक्स में 31 एथलीटों के साथ सबसे बड़ा भारतीय दल शामिल था, उसके बाद कबड्डी (28), हैंडबॉल (16) और मुक्केबाजी (14) का स्थान रहा।
  • ख़ुशी ने लड़कियों की 70 किग्रा कुराश स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पहला पदक जीता।
  • रंजना यादव ने लड़कियों की 5000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर एथलेटिक्स में भारत का खाता खोला।
  • भारतीय लड़कियों की कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक जीता।
  • प्रीतिस्मिता भोई ने विश्व युवा रिकार्ड के साथ बालिकाओं की 44 किग्रा क्लीन एंड जर्क भारोत्तोलन स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया, जिससे भारत को प्रतियोगिता में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
    ० भारतीय स्वर्ण पदक विजेता –
  • अंजलि (लड़कियों का 55 किग्रा) – समुद्र तट कुश्ती
  • सानी फुलमाली (लड़कों का 60 किग्रा) – समुद्र तट कुश्ती
  • अर्जुन रुहिल (लड़कों का 90 किग्रा) – समुद्र तट कुश्ती
  • ख़ुशी चंद (लड़कियों का 46 किग्रा) – मुक्केबाज़ी
  • अहाना शर्मा (लड़कियों का 50 किग्रा) – मुक्केबाज़ी
  • चंद्रिका पुजारी (लड़कियों का 54 किग्रा) – मुक्केबाज़ी
  • अंशिका (लड़कियों का +80 किग्रा) – मुक्केबाज़ी
  • भारत – लड़कियों की टीम – कबड्डी
  • भारत – लड़कों की टीम – कबड्डी
  • प्रीतिस्मिता भोई (लड़कियों का 44 किग्रा क्लीन एंड जर्क भारोत्तोलन
  • मोनी (लड़कियों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा) – कुश्ती
  • यशिता (लड़कियों की फ्रीस्टाइल 61 किग्रा) – कुश्ती
  • जयवीर सिंह (लड़कों की फ्रीस्टाइल 55 किग्रा) – कुश्ती

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.anocolympic.org/olympic-movement/3rd-asian-youth-games-promotional-campaign-unveiled/?gad_source=1&gad_campaignid=22712473592&gbraid=0AAAAA998-29Pn

https://www.pmindia.gov.in/hi/news_updates/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%

https://www.olympics.com/hi/news/asian-youth-games-2025-india-medal-tally-winners

https://awf.sport/dates-set-for-2025-asian-youth-games-in-bahrain https://www.usthadian.com/hi/indias-record-breaking-triumph-at-2025-asian-youth-games-hi/