राष्ट्रमंडल खेल, 2018

प्रश्न-15 अप्रैल, 2018 को संपन्न गोल्ड कोस्ट, 2018 (21वां राष्ट्रमंडल खेल) के संबंध में विचार कीजिए-
(I) भारत के लिए अंतिम 26वां स्वर्ण पदक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भारत की ही पी.वी. सिंधु को हराकर जीता।
(II) यह भारतीय महिला मुक्केबाज मैरीकॉम का पहला राष्ट्रमंडल खेल था।
(III) मैरी कॉम ने मुक्केबाजी के 45-48 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
(IV) मैरी कॉम द्वारा जीता गया स्वर्ण पदक भारत का राष्ट्रमंडल खेलों में 500वां पदक था।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से सही हैं?

(a) (i), (ii), (iv)
(b) (iii), (iv)
(c) (i), (ii), (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया) में संपन्न। (4-15 अप्रैल, 2018)
  • वर्ष 2018 के राष्ट्रमंडल खेल हेतु क्वींस बेटन रिले (Queen’s Baton Relay) का शुभारंभ 13 मार्च, 2017 को बकिंघम पैलेस से महारानी एलिजाबेथ द्वारा किया गया।
  • महारानी ने बेटन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई साइक्लिस्ट एन्ना मीरेस (Anna Meares) को सौंप दी।
  • इस प्रकार एन्ना बेटन की प्रथम वाहक बनीं।
  • 3 अक्टूबर, 2017 को क्वींस बेटन पाकिस्तान से नई दिल्ली पहुंची और 9 अक्टूबर 2018 को बांग्लादेश के लिए रवाना कर दी गई।
  • भारत, बेटन का 51वां स्टॉप (Stop) था।
  • 4 अप्रैल, 2018 को गोल्ड कोस्ट में 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में इसकी यात्रा समाप्त हुई।
  • 70 राष्ट्रों एवं प्रांतों से होते हुए अपनी कुल 388 दिनों की यात्रा के दौरान बेटन ने कुल 2,30,000 किमी. की दूरी तय की।
  • 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह 4 अप्रैल, 2018 को गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड के कैरारा स्टेडियम में हुआ।
  • इन खेलों का ध्येय वाक्य ‘शेयर द ड्रीम’ (Share the Dream) था। उद्घाटन समारोह की थीम ‘हैलो अर्थ’ (Hello Earth) थी।
  • 2012 लंदन ओलंपिक में 100 मीटर बाधा दौड़ की स्वर्ण पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया की सैली पियर्सन (Sally Pearson) को महारानी के प्रतिनिधि चार्ल्स, प्रिंस ऑफ वेल्स को बेटन सौंपने का श्रेय हासिल हुआ।
  • इस प्रकार सैली क्वींस बेटन रिले की अंतिम धावक बनीं।
  • उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु रहीं।
  • चार्ल्स ने महारानी का संदेश पढ़कर सुनाया और खेलों की आधिकारिक शुरूआत की घोषणा की।
  • राष्ट्रों की परेड में पूर्व मेजबान स्कॉटलैंड सबसे आगे और ऑस्ट्रेलिया सबसे पीछे रहा।
  • 18 खेलों (Sports) की 23 प्रतिस्पर्धाओं (Disciplines) के 275 खेल आयोजनों में 71 राष्ट्र/प्रांतों से कुल 6600 से अधिक खिला़डियों ने प्रतिभाग किया।
  • ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल, 2014 में शामिल जूडो का आयोजन इस बार नहीं किया गया।
  • बॉस्केटबॉल को पुनः इन खेलों में (2018) शामिल किया गया और महिला रुग्बी सेवेंस का पदार्पण एवं 18वें खेल के रूप में बीच वॉलीबॉल का चयन किया गया।
  • 6 अक्टूबर, 2016 को खेल कार्यक्रम में महिला खिलाड़ियों के लिए 7 नए खेल आयोजन (Events) जोड़े गए जिससे महिला और पुरुष खिलाड़ियों के खेल आयोजन समान (equal) हो गए।
  • राष्ट्रमंडल खेल के इतिहास में यह प्रथम अवसर है जब खेल आयोजनों (Events) के मामले में समानता लाई गई है।
  • 11 दिन के इस खेल आयोजन में ऑस्ट्रेलिया ने 80 स्वर्ण, 59 रजत एवं 59 कांस्य पदक सहित कुल 198 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • इंग्लैंड 45 स्वर्ण, 45 रजत एवं 46 कांस्य पदक सहित कुल 136 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा।
  • भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 66 पदक जीते जिसमें 26 स्वर्ण, 20 रजत एवं 20 कांस्य पदक शामिल हैं।
  • इन खेलों का शुभंकर (Mascot), बोरोबी (Borobi) नामक एक नीले रंग का नर कोआला (Koala) था।
  • भालू जैसा दिखने वाला यह जानवर, कोआला ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला, वृक्षों पर रहने वाला शाकाहारी धानी-प्राणी (Marsupial Native) है।
  • कनाडाई महिला तैराक टेलर रक (Taylor Ruck) ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में सर्वाधिक 8 पदक जीते। (स्पर्धा-तैराकी)
  • जिसमें 1 स्वर्ण (महिलाओं की 200 मी. फ्रीस्टाइल), 5 रजत तथा 2 कांस्य पदक शामिल हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया के तैराक मिच लारकिन (Mitch Larkin) ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में सर्वाधिक स्वर्ण पदक (5 स्वर्ण पदक) जीते।
  • 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में चार खिलाड़ियों ने 6 पदक जीते।
  • वें हैं 1 नाइल विल्सन, इग्लैंड (4 स्वर्ण एवं 2 रजत-आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स), 2. डायमांटो इवरीपीडोउ, साइप्रस (4 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य-रिदमिक जिमनास्टिक्स), 3. एम्मा मैक्किओन, ऑस्ट्रेलिया (4 स्वर्ण एवं 2 कांस्य-तैराकी) तथा 4. डुनकैन स्कॉट, स्कॉटलैंड (1 स्वर्ण, 1 रजत तथा 4 कांस्य-तैराकी)।
  • बरमूडा की फ्लोरा डफी (Flora Duffy) ने महिला ट्राईथलान में 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीता।
  • 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला पदक रजत पदक के रूप में भारोत्तोलक पी गुरूराजा पुजारी ने 56 किग्रा. वर्ग में 249 किग्रा. वजन उठाकर जीता।
  • भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
  • चानू ने 48 किग्रा. भार वर्ग में कुल 196 किग्रा. वजन उठाया।
  • भारत के लिए अंतिम 26वां स्वर्ण पदक साइना नेहवाल ने बैडमिंटन महिला एकल स्पर्धा में पी.वी. सिंधु को पराजित कर जीता।
  • भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज अनीश भानवाल ने अपने पदार्पण राष्ट्रमंडल खेल पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • इस उपलब्धि से अनीश 21वें राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए।
  • मैरीकॉम राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला मुक्केबाज बन गईं।
  • उन्होंने 45-48 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • यह उनका पहला राष्ट्रमंडल खेल था।
  • साइना नेहवाल राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा के एकल में दो स्वर्ण पदक (पहला 2010 में) जीतने वाली प्रथम भारतीय बन गईं।
  • मनिका बत्रा ने पहली बार भारत को टेबल टेनिस एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाया था।
  • नीरज चोपड़ा ने पहली बार भारत को भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाया।
  • इस राष्ट्रमंडल खेल में कनाडा के फुल-बोर निशानेबाज रॉबर्ट पिटकेर्यन ने 79 वर्ष और 9 माह की आयु में पदार्पण किया और क्वीन्स प्राइज स्पर्धा में भाग लिया।
  • इस प्रकार रॉबर्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले अब तक के सर्वाधिक आयु वाले खिलाड़ी बने।
  • वेल्स की 11 वर्षीय टेबल-टेनिस खिलाड़ी अन्ना हर्से राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिभाग करने वाली सबसे कम आयु की खिलाड़ी बनीं।
  • न्यूजीलैंड की भारोत्तोलक लॉरेल हुबार्ड राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाली प्रथम ट्रांसजेंडर खिलाड़ी बनीं।
  • उन्हें 90 किग्रा. भार वर्ग के स्नैच में 132 किग्रा. का भार उठाते समय बाएं कंधे की हड्डी खिसकने की वजह से खेलों से बाहर होना पड़ा।
  • 18 वर्षीय भारतीय भारोत्तोलक दीपक लाठेव 69 किग्रा. भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाले सबसे युवा भारोत्तोलक बने।
  • भारत के लिए सर्वाधिक 4 पदक (2 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य) मनिका बत्रा ने टेबल टेनिस में जीते।
  • भारत को 12वां स्वर्ण पदक दिलाने वाली श्रेयसी सिंह ने इतिहास रचा। वह देश की पहली महिला निशानेबाज हैं, जिन्होंने डबल ट्रैक स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।
  • इससे पूर्व वर्ष 2006 में राज्यवर्धन राठौर ने पुरुष डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
  • मनिका ने महिला एकल एवं महिला टीम में स्वर्ण पदक, महिला युगल में रजत पदक तथा मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता।
  • भारत के ट्रिपल जंपर राकेश बाबू और रेस वॉकर केटी इरफान को खेल के निर्देशों का उल्लंधन करने के आरोपों के चलते प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया।
  • ऑस्ट्रेलिया के 68 वर्षीय केन हैनसन ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण किया और स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे वरिष्ठ एथलीट बन गए।
  • केन हैनसन ने पैरा खेल ट्रिपल B6B7B8 लॉन बॉल्स में स्वर्ण पदक जीता।
  • न्यूजीलैंड के भारोत्तोलक डेविड लिटी (David Liti) को खेल भावना (Sporting Spirit) हेतु ‘डेविड डिक्सन पुरस्कार’ प्रदान किया गया।
  • डेविड ने +105 किग्रा. भार वर्ग में 403 किग्रा. वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
  • स्क्वैश की महिला युगल स्पर्धा में जोशना चिनप्पा एवं दीपिका पल्लिकल द्वारा जीता गया रजत पदक राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत का 500वां पदक था।
  • 1934 से 2018 तक के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 504 पहुंच गई है।
  • 15 अप्रैल, 2018 को कैरारा स्टेडियम, क्वींसलैंड (गोल्डकोस्ट) में 21वें खेलों का समापन समारोह संपन्न हुआ।
  • समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक महिला मुक्केबाज एम.सी. मैरीकॉम थीं।
  • राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के उप-संरक्षक प्रिंस एडवर्ड ने राष्ट्रमंडल के प्रमुख के प्रतिनिधि के रूप में गोल्ड कोस्ट, 2018 के समापन की घोषणा की।
  • ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी सर्वाधिक 5 बार करने वाला विश्व का पहला देश बना।
  • राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के झंडे को गोल्डकोस्ट 2018 आयोजन समिति के शीर्ष अधिकारियों ने बर्मिंघम (इंग्लैड) के अधिकारियों को सौंप दिया जहां 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन वर्ष 2022 में 27 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा।
  • अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 2415 पदक जीते तथा उसके बाद इंग्लैंड ने 2144 पदक जीते हैं।

संबंधित लिंक
https://www.gc2018.com/
https://www.gc2018.com/article/meares-and-pendleton-unite-pass-queens-baton
https://www.gc2018.com/qbr/baton#
https://www.gc2018.com/article/sally-pearson-pulls-out-games
https://www.insidethegames.biz/articles/1042362/gold-coast-2018-to-offer-same-amount-of-medals-for-men-and-women-after-seven-events-added
https://results.gc2018.com/en/all-sports/medal-standings.htm
https://results.gc2018.com/en/all-sports/multi-medallists.htm
https://www.gc2018.com/article/robert-pitcairn-make-debut-oldest-athlete-history
http://www.newindianexpress.com/sport/commonwealth-games-2018/2018/apr/09/commonwealth-games-2018-first-transgender-competitor-withdraws-in-tears-after-injury-1799089.html
https://www.gc2018.com/article/best-moments-gold-coast-2018-commonwealth-games
https://www.indiatoday.in/sports/story/india-cross-500-medals-mark-in-all-commonwealth-games-1212990-2018-04-16
https://hindi.firstpost.com/sports/others/cwg-2018-india-won-504-medals-in-commonwealth-games-till-now-500th-medal-won-by-indian-badminton-star-saina-nehwal-no-105016.html
https://www.gc2018.com/ceremonies/closing-ceremony