राष्ट्रमंडल क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, 2026

प्रश्न. कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) प्रतियोगिता का आयोजन अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ।
(b) आदित्य मेहता ने पुरुष स्नूकर में स्वर्ण पदक जीता।
(c) अनुपमा रामचंद्रन ने महिला इंग्लिश बिलियर्ड्स में स्वर्ण पदक जीता।
(d) कीर्तना पांडियन ने महिला स्नूकर में स्वर्ण पदक जीता।
उत्तर- (d)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 7–10 अक्टूबर, 2026 के मध्य इसका आयोजन वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अहमदाबाद (गुजरात) में हुआ। भारत ने पहली बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी की। 
  • उद्घाटन 7 अक्टूबर को तथा प्रतिस्पर्धाएँ 8–10 अक्टूबर के मध्य आयोजित हुईं। 
  • विश्व पूल एसोसिएशन (WPA) के अनुसार, प्रतियोगिता में 42 देशों के 144 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
  • इसका आयोजन एपेक्स स्पोर्ट्स प्रमोशन ने किया तथा मेजबान संस्था भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (BSFI) थी। 
  • प्रतियोगिता को विश्व बिलियर्ड्स खेल परिसंघ (WCBS) और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट का समर्थन प्राप्त था। 
  • स्नूकर, इंग्लिश बिलियर्ड्स, ब्लैकबॉल, हेबॉल और 10-बॉल में पुरुष एवं महिला वर्ग की कुल 10 पदक स्पर्धाएँ हुईं।
  • कैरम 3-कुशन केवल प्रदर्शन खेल था।
  • प्रतियोगिता में भारत के आदित्य मेहता ने पुरुष स्नूकर, रायान रज़्मी ने पुरुष इंग्लिश बिलियर्ड्स तथा अनुपमा रामचंद्रन ने महिला इंग्लिश बिलियर्ड्स में स्वर्ण पदक जीते। 
  • इन स्पर्धाओं में क्रमशः ध्वज हरिया, सिद्धार्थ पारिख और रेवन्ना उमादेवी ने रजत पदक प्राप्त किए। 
  • महिला स्नूकर में इंग्लैंड की रेबेका केना ने स्वर्ण तथा भारत की कीर्तना पांडियन ने रजत पदक जीता। 
  • पुरुष हेबॉल में दक्षिण अफ्रीका के जेसन थेरॉन विजेता रहे, जबकि भारत के पारस गुप्ता ने रजत पदक हासिल किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://wcbs.sport/144-players-from-42-nations-set-to-compete-as-commonwealth-cue-sports-championships-begin-in-ahmedabad/?utm

https://wpapool.com/india-finishes-on-top-with-13-medals-as-commonwealth-cue-sports-championships-2026-conclude-in-ahmedabad/?utm

https://wcbs.sport/ccsc-india-2026/?utm_