डब्ल्यू-35 स्तर पर महिला एकल खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी

प्रश्न – 11 अक्टूबर, 2026 को पुर्तगाल के लागोस में आयोजित आईटीएफ डब्ल्यू35 टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब किसने जीता?
(a) अंकिता रैना     (b) माया राजेश्वरन रेवती
(c) सहजा यमलापल्ली     (d) कर्मन कौर थांडी  
उत्तर- (b)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 11 अक्टूबर, 2026 को भारत की 17 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती ने पुर्तगाल के लागोस में आयोजित आईटीएफ डब्ल्यू-35 टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीता। 
  • उन्होंने फाइनल में स्पेन की सेलिया सेर्विनो रूइज को सीधे सेटों में 6–4, 6–2 से पराजित किया। 
  • यह उनके करियर का पहला पेशेवर महिला एकल खिताब था।
  • अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ के अनुसार, माया राजेश्वरन रेवती डब्ल्यू-35 स्तर का महिला एकल खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बनीं। 
  • उन्होंने 17 वर्ष 121 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर सानिया मिर्जा का लगभग 22 वर्ष पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। 
  • सानिया ने वर्ष 2004 में तत्कालीन समकक्ष स्तर का खिताब लगभग 17 वर्ष 337 दिन की उम्र में जीता था।
  • यह प्रतियोगिता 5–11 अक्टूबर, 2026 के मध्य क्लूब टेनिस लागोस में आयोजित हुई।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.itftennis.com/en/news-and-media/articles/the-journey-continues-indias-rajeshwaran-revathis-first-pro-title/?utm_

https://www.itftennis.com/en/tournament/w35-lagos/por/2026/w-itf-por-2026-014/acceptance-list